HomeAdministrativeआतिशबाज़ी की अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

आतिशबाज़ी की अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

खबर संसार हल्द्वानी.आतिशबाज़ी की अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई. जी हा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा आज हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न पटाखा दुकानों एवं गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दल में नगर मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल शाह तथा मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी गौरव करीयर शामिल थे।

आतिशबाज़ी की अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। एक लाइसेंसधारी दुकानदार द्वारा अपनी दुकान के समीप अवैध गोदामों में 1200 किलोग्राम से अधिक पटाखों का भंडारण पाया गया। एक अन्य दुकानदार द्वारा अनुमेय सीमा से अधिक मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था।

 

संयुक्त टीम द्वारा अवैध गोदामों को तत्काल सील किया गया तथा लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु कारण बताओ नोटिस उपजिलाधिकारी हल्द्वानी द्वारा विस्फोटक नियमावली, 2008 एवं संबंधित अग्नि सुरक्षा प्रावधानों के अंतर्गत जारी किए जा रहे हैं।निरीक्षण दल में गोपाल सिंह चौहान नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी; राहुल शाह एसडीएम, हल्द्वानी, गौरव करीर मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कुलदीप पांडेय (तहसीलदार, हल्द्वानी) तथा बिंदर पाल सिंह अग्निशमन अधिकारी एवं राजस्व विभाग को टीम सम्मिलित रही ।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.