सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण न केवल स्किन ड्राई हो जाती है, बल्कि बालों में भी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। खासकर डैंड्रफ की समस्या इस मौसम में आम हो जाती है। ड्राई स्कैल्प और बालों में खुजली की समस्या लोगों को परेशान कर देती है। बालों में खुजली करने पर डैंड्रफ कपड़ों पर गिरने लगता है, जिससे यह और भी दिक्कत बढ़ा देता है।
नारियल तेल और नींबू से डैंड्रफ कैसे कम करें
इस समस्या से बचने के लिए आप घर पर आसानी से नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। तरीका बेहद सरल है:
- सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल लें।
- इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प में लगाएं।
- हल्के हाथों से मसाज करें और कम से कम 30 मिनट तक इसे बालों में रखें।
- समय पूरा होने के बाद शैंपू से बालों को साफ करें।
- बाल धोने के बाद किसी अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
इस घरेलू नुस्खे को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या में राहत मिल सकती है।
नारियल तेल और नींबू के फायदे
- स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है: सर्दियों में नारियल का तेल स्कैल्प की ड्राईनेस को कम करता है, जो डैंड्रफ का मुख्य कारण होती है।
- डैंड्रफ साफ करने में मदद: नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड स्कैल्प पर जमा गंदगी और डैंड्रफ को हटाने में मदद करता है।
- एंटी-फंगल गुण: दोनों में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को कम करते हैं।
- खुजली में राहत: नींबू लगाने से बालों में खुजली की समस्या भी कम हो जाती है।
इस सरल उपाय को अपनाकर आप सर्दियों में अपने बालों को स्वस्थ और डैंड्रफ-मुक्त रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
