HomeUttarakhandहल्द्वानी में निशुल्क हृदय-गैस्ट्रो कैंप सफल, सैकड़ों मरीजों ने लिया परामर्श

हल्द्वानी में निशुल्क हृदय-गैस्ट्रो कैंप सफल, सैकड़ों मरीजों ने लिया परामर्श

हल्द्वानी में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने टिकोनिया चौराहा स्थित एस.के. नर्सिंग होम में कार्डियक साइंसेज और जीआई सर्जरी का निःशुल्क ओपीडी कैंप आयोजित किया। इस कैंप में हृदय, पेट और लीवर से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श पूरी तरह मुफ्त दिया गया।

कैंप का उद्देश्य हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुपर-स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं उनके शहर में ही उपलब्ध कराना था। बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और उन्हें विस्तृत जांच, परामर्श तथा आगे के उपचार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

हृदय रोगों पर विशेष फोकस

कैंप में हृदय रोगों की समय पर पहचान और प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी पर विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि आजकल कम उम्र के लोगों में भी हार्ट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाकर गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। पेट और लीवर संबंधी बीमारियां अक्सर शुरुआती चरण में लक्षण नहीं दिखातीं। ऐसे में समय पर जांच और विशेषज्ञ सलाह बेहद जरूरी है। कैंप में मरीजों को गैस्ट्रो सर्जरी और लीवर संबंधी रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

हर महीने लगेगा फ्री ओपीडी कैंप

अस्पताल प्रबंधन ने घोषणा की है कि अब हल्द्वानी में हर महीने के तीसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नियमित निःशुल्क ओपीडी कैंप आयोजित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के मरीजों को निरंतर विशेषज्ञ सेवाएं मिलती रहेंगी। शाम को स्थानीय फिजिशियन एसोसिएशन के सहयोग से सीएमई सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें हृदय और गैस्ट्रो साइंस की नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर चर्चा की गई।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.