प्रधानमंत्री Narendra Modi की रोम यात्रा के दौरान एक दिलचस्प कूटनीतिक पल ने सोशल मीडिया से लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक हलचल मचा दी। पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को पार्ले की लोकप्रिय ‘मेलोडी’ टॉफी उपहार में दी, जिसके बाद देशभर में इस टॉफी की मांग अचानक बढ़ गई। स्थिति ऐसी हो गई कि Blinkit, Zepto और Instamart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मेलोडी टॉफी तेजी से आउट ऑफ स्टॉक हो गई। कई शहरों में यूजर्स को यह टॉफी ऐप्स पर उपलब्ध नहीं मिली।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ #Melodi
इस खास पल के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram और X पर #Melodi तेजी से ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने मोदी और मेलोनी के नाम को जोड़कर बने ‘मेलोडी’ शब्द पर जमकर मीम्स और पोस्ट शेयर किए। Blinkit ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ऐप पर Melody टॉफी की सर्च में अचानक बड़ा उछाल देखा गया। ऑनलाइन चर्चा इतनी बढ़ गई कि 100 रुपये वाले पैकेट कुछ ही समय में स्टॉक से बाहर हो गए, जबकि सीमित मात्रा में 50 रुपये के पैकेट उपलब्ध रहे।
दशकों के विज्ञापन भी नहीं कर पाए ऐसा असर
एक रुपये से भी कम कीमत वाली इस टॉफी को लेकर लोगों के बीच अचानक बढ़ी दीवानगी ने सभी को चौंका दिया। जिस लोकप्रियता को बड़े विज्ञापन अभियान वर्षों में हासिल नहीं कर पाए, वह एक कूटनीतिक मुलाकात के जरिए कुछ ही घंटों में देखने को मिली। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे ‘डिप्लोमेसी से पैदा हुआ पॉप-कल्चर ट्रेंड’ बता रहे हैं।
मेलोनी ने वीडियो शेयर कर जताया आभार
इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने भी इस खास गिफ्ट के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi का धन्यवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहती नजर आईं, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए हैं—मेलोडी।” वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी भी मुस्कुराते दिखाई दिए। मेलोनी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “उपहार के लिए धन्यवाद।”
2023 में शुरू हुआ था ‘मेलोडी’ हैशटैग
‘मेलोडी’ शब्द पहली बार साल 2023 में दुबई में आयोजित COP-28 सम्मेलन के दौरान चर्चा में आया था। उस समय Giorgia Meloni ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ तस्वीर साझा करते हुए #Melodi हैशटैग का इस्तेमाल किया था। इसके बाद दोनों नेताओं की अलग-अलग वैश्विक मंचों पर मुलाकातों के दौरान यह हैशटैग लगातार वायरल होता गया।
पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में रोम पहुंचे मोदी
प्रधानमंत्री Narendra Modi 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की पांच देशों की यात्रा पर हैं। यात्रा के अंतिम चरण में वह मंगलवार को रोम पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के निमंत्रण पर हुई इस यात्रा में दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हो रही है।
इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


