खबर संसार.कोतवाल को कुत्ते ने काटा, जी हा मॉर्निंग वाक पर निकले उत्तरकाशी के शहर कोतवाल दिनेश कुमार को एक सड़क चलते कुत्ते ने काट दिया, प्राप्त जानकारी अनुसार कुत्ते के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है दो दिन पहले भी बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी जिले में 16 लोग कुत्ते काटें के शिकार हो चुके है शहर कि गली मोहल्ले कॉलोनीयों में जो वाकई चिंताजनक है
कोतवाल को कुत्ते ने काटा
अस्पताल वालों से जब बात कि तो उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों में लगभग एक हजार लोग कुत्ते काटें घटना के शिकार बन चुके है स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है खबर संसार कि अपील है कि सभी लोग ध्यान से चले और मॉर्निंग वाक में छड़ी अपने पास जरूर रखे, हालांकि कुछ दिन पहले ही कुत्तो को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहाँ था पागल कटखने रेबीज पीड़ित कुत्तो को मौत कि नींद सुलाया जा सकता है इंजेक्शन इत्यादि द्वारा क्योंकि मानव जीवन के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे ऐसे कुत्ते, और ये घटनाएं आम हो चली है इस पर गंभीरता दिखाना जरुरी है
