खबर संसार कैंची.बाबा के भक्तो ने दिखाई श्रद्धा, बोले नीम करोली महाराज की जय, जी हा पिछले एक सप्ताह से पुलिस प्रसाशन रात दिन लगा हुआ है भले ही दो दिन पहले से कर्फ्यू जैसे सड़कों पर हालात दिखने लगे दो चार घटनाएं भी हुई जिसमे दो उधमसिंह नगर के सिपाही पर मामला भी दर्ज हुआ, फिलहाल देर रात से ही लोगों का आना आरम्भ हो गया जी हा विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार तड़के से ही श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। आज प्रातः ठीक 05:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बाबा नीब करौरी महाराज जी के पावन कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विडिओ भी देखें
कपाट खुलने से कई घंटे पहले ही मंदिर परिसर, मुख्य प्रवेश मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु “जय गुरुदेव” तथा “बाबा नीब करौरी महाराज की जय” के जयघोष के साथ दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

