HomeAdministrativeनगर निगम हल्द्वानी की 1250 दुकानों का किराया होगा

नगर निगम हल्द्वानी की 1250 दुकानों का किराया होगा

खबर संसार हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी की 1250 दुकानों का किराया होगा 5 गुना जी हा पिछले पांच माह से इसकी कवायद चल रही है लिहाजा निगम प्रबंधन ने दुकानों के किराए का निर्धारण कर नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। दुकानदारों को अब हर माह 25 से 40 रुपये प्रति वर्ग फीट तक ज्यादा किराया जमा करना होगा।नगर निगम हल्द्वानी ने अपनी जमीनों पर 1250 दुकानों का निर्माण किया है।

नगर निगम हल्द्वानी की 1250 दुकानों का किराया होगा

इन्हें अनुबंध के आधार पर किराए पर व्यापारियों को दिया गया है। प्रथम श्रेणी में भूतल पर बनी दुकान के लिए अभी तक आठ रुपये प्रति वर्ग फीट प्रतिमाह की दर से किराया लिया जाता है। अब किरायेदार को इसके लिए 40 रुपये प्रति वर्ग फीट किराया देना होगा। चतुर्थ श्रेणी दुकान के लिए पांच की जगह 25 रुपये प्रति वर्ग फीट किराया लिया जाएगा। नई दरों के निर्धारण के बाद नगर निगम बढ़े किराए के अनुसार राशि जमा करने को व्यापारियों को नोटिस भेजने जा रहा है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.