HomeEntertainmentबॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली हॉरर फिल्म अब OTT पर देगी...

बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली हॉरर फिल्म अब OTT पर देगी दस्तक

हॉलीवुड हॉरर फिल्म ऑब्सेशन लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। करी बार्कर की इस फिल्म ने अपने छोटे बजट के मुकाबले जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं। लगभग 1 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। अब सिनेमाघरों में सफलता हासिल करने के बाद फैंस इसकी OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


OTT पर कब रिलीज होगी ‘ऑब्सेशन’?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑब्सेशन 30 जून से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रेंट और खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। दर्शक फिल्म को ऑनलाइन खरीदकर या किराए पर लेकर देख सकेंगे। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि फिल्म किस समय स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म Peacock पर रिलीज किया जाएगा। फिलहाल यह केवल रेंटल और खरीदारी विकल्प के साथ उपलब्ध होगी। सब्सक्रिप्शन के जरिए फ्री स्ट्रीमिंग की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


भारत में भी फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, ऑब्सेशन ने दुनियाभर में करीब 3200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार कमाई दर्ज की।

  • इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 93.60 करोड़ रुपये
  • इंडिया नेट कलेक्शन: 79.20 करोड़ रुपये
  • ओपनिंग डे कलेक्शन: 1.75 करोड़ रुपये

पहले हफ्ते में फिल्म ने 18.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में दर्शकों का क्रेज और बढ़ गया, जिसके बाद फिल्म ने 31.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही और इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। वहीं रिलीज के 27वें दिन बुधवार को फिल्म ने करीब 60 लाख रुपये की कमाई की।


पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से बढ़े फिल्म के शोज

फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें करी बार्कर, Inde Navarrette और माइकल जॉनस्टन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। शुरुआत में फिल्म को भारत में करीब 900 शोज मिले थे, लेकिन दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स और बढ़ती डिमांड को देखते हुए इसके शोज बढ़ाकर 3300 तक कर दिए गए। यही वजह रही कि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखने में सफल रही।


मेकर्स ने बदला OTT रिलीज प्लान

पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फिल्म को 2 जून को OTT पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन सिनेमाघरों में मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए मेकर्स ने इसकी डिजिटल रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। अब दर्शक 30 जून से इस हॉरर फिल्म का मजा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ले सकेंगे।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.