Homeसावन के दूसरे सोमवार पर जानें जलाभिषेक की विधि और शुभ मुहूर्त

सावन के दूसरे सोमवार पर जानें जलाभिषेक की विधि और शुभ मुहूर्त

सावन के दूसरे सोमवार पर जानें जलाभिषेक की विधि और शुभ मुहूर्त जी, हां देशभर में कल यानी 10 अगस्त 2026 को सावन माह के दूसरे सोमवार का व्रत रखा जाएगा। श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे और व्रत भी रखेंगे। इस तिथि पर आद्रा नक्षत्र और व्रज योग का शुभ संयोग रहेगा।

सावन सोमवार पर पूजा का शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार पर महादेव की पूजा और रुद्राभिषेक करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। क्योंकि सावन के दौरान सृष्टि का सारा कार्यभार भी महाकाल के हाथों में होता है। माना जाता है कि इस समय किए गए पुण्य कार्यों से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है और उसे मनचाहे परिणाम प्राप्त होते हैं।

सावन सोमवार पूजा मुहूर्त सुबह 5:47 से 7:27 बजे तक और सुबह 9:07 से 10:47 बजे तक रहेगा। सोम प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त रात 7:05 बजे से रात 9:14 बजे तक है। अमृत चौघड़िया सुबह 5:47 से 7:27 बजे तक और शाम 5:25 से 7:05 बजे तक है। शुभ चौघड़िया सुबह 9:07 से 10:46 बजे तक रहेगा।

शिवलिंग पर जलाभिषेक करने की विधि

सबसे पहले शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर महादेव का स्मरण करें। इसके बाद साफ लोटे में जल लेकर उसमें गंगाजल की कुछ बूंदें डालें। अब इसमें दूध, दही, शहद, घी, शक्कर और गन्ने का रस मिलाकर पतली धारा के रूप में शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद गंगाजल और साफ जल अर्पित करें।

फिर कुछ काले तिल, फूल, अनाज और चावल शिवलिंग पर रखें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। महादेव को बेलपत्र, फूल व शहद अर्पित करने के बाद आटे का दीपक जलाकर आरती करें।

शिवलिंग पर जल चढ़ाने का मंत्र

मन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम् ।
तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् ॥

श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि।

भगवान शिव का मूल मंत्र

ॐ नमः शिवाय

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र

ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

5 महत्वपूर्ण बातें

  1. 10 अगस्त 2026 को सावन माह का दूसरा सोमवार है।
  2. इस तिथि पर आद्रा नक्षत्र और व्रज योग का संयोग रहेगा।
  3. सावन सोमवार पूजा का मुहूर्त सुबह 5:47 से 7:27 बजे और सुबह 9:07 से 10:47 बजे तक है।
  4. सोम प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त रात 7:05 बजे से रात 9:14 बजे तक रहेगा।
  5. जलाभिषेक के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर महादेव को बेलपत्र, फूल व शहद अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.