एचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त 2026 की शाम पानी का रिसाव एवं भूस्खलन होने के बाद जिला प्रशासन की निगरानी में चलाया गया खोज एवं बचाव अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे एवं लापता सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला।
117 घंटे से अधिक चला चुनौतीपूर्ण अभियान
घटना के समय टनल में एचसीसी कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा था। प्रारंभिक सूचना के अनुसार करीब 22 कर्मचारी टनल में फंसे थे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, डीडीआरएफ, सीआईएसएफ, टीएचडीसी और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं।
करीब 117 घंटे से अधिक चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला गया, जबकि 10 श्रमिकों की दुखद मृत्यु हुई। अभियान के दौरान पानी की निकासी, मलबा हटाने और फंसी मशीनरी को बाहर निकालने के साथ संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चलाया गया।
आधुनिक उपकरणों से लगातार चला रेस्क्यू
कठिन परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने आधुनिक उपकरणों एवं उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया। पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप सहित आवश्यक उपकरणों की मदद ली गई। इससे टनल के अंदरूनी हिस्सों तक रेस्क्यू टीमों की पहुंच सुनिश्चित हुई।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने की निगरानी
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पूरे अभियान की लगातार निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों और रेस्क्यू एजेंसियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया। घायल एवं प्रभावित श्रमिकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों और मृतक श्रमिकों का विवरण दिया।
रेस्क्यू किए गए 12 श्रमिकों का विवरण
- सुनील दीवान पुत्र संतोश दीवान, निवासी छत्तीसगढ़।
- हारबिल गुड़िया पुत्र रेजन गुड़िया, निवासी तपरा।
- कमड़ा, निवासी झारखंड।
- निस्तर भिंगरा पुत्र राफेल भिंगरा, निवासी झारखंड।
- विनोद रावना पुत्र तुनिया रावना, निवासी झारखंड।
- दीना बेगरा पुत्र केला बेगरा, निवासी झारखंड।
- खेला राम बिसरा पुत्र मोनसा बिसरा, निवासी झारखंड।
- सुबेग सिंह पुत्र वीरा सिंह, निवासी पंजाब।
- तिलकराज पुत्र बुद्धीराम, निवासी हिमाचल प्रदेश।
- पेन सिंह पुत्र पीला सिंह, निवासी छत्तीसगढ़।
- रोहित पाण्डे पुत्र अवधेश पाण्डे, निवासी बिहार।
- गोविन्दो मंडाल पुत्र परीक्षित मंडाल, निवासी पश्चिम बंगाल।
मृतक श्रमिकों का विवरण
- प्रदीप पंवार पुत्र अवतार सिंह, निवासी टिहरी गढ़वाल।
- जितेन्द्र कुमार पुत्र राम चन्द्रा, निवासी उत्तर प्रदेश।
- मुकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी चमोली।
- दुर्लभ शर्मा पुत्र भवानी राम शर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश।
- विजय हंसदा पुत्र राम चन्द्रा, निवासी उत्तर प्रदेश।
- लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम, निवासी छत्तीसगढ़।
- भुनेश्वर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी छत्तीसगढ़।
- देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, निवासी छत्तीसगढ़। (15/8/2026)
- लुकास टोपनो पुत्र बा़ससा टोपनो, निवासी झारखंड। (18/8/2026)
- चेतन पोयाम पुत्र सोनधार पोयाम, निवासी छत्तीसगढ़। (18/08/2026)
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें







