spot_img
spot_img
HomeUttarakhandरामपुर रोड के होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि युवक...

रामपुर रोड के होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि युवक की चली गई जान?

हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को 32 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मृतक हल्द्वानी के वार्ड नंबर-14 का निवासी था और ट्रांसपोर्ट नगर में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। वह अपनी शादीशुदा महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कमरे में मौजूद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

होटल के कमरे में बियर पीने और दवाइयां लेने की बात

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने होटल के कमरे में अपनी महिला मित्र के साथ बियर पी थी और पावर बढ़ाने वाली दवाइयां भी ली थीं। आशंका जताई जा रही है कि शराब और इन दवाइयों के अत्यधिक सेवन या प्रतिकूल प्रतिक्रिया के कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

एसपी सिटी हरबंस सिंह के अनुसार, मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा सुरक्षित रखा गया है।

दिल्ली से हल्द्वानी आई थी महिला मित्र

पुलिस पूछताछ में दोनों के पुराने संबंधों और पारिवारिक विवाद की जानकारी सामने आई है। महिला मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि दोनों की पुरानी जान-पहचान थी और वह दो दिन पहले ही युवक से मिलने हल्द्वानी आई थी।

मृतक के तीन बच्चे हैं, जबकि महिला के दो बच्चे हैं। दोनों शादीशुदा थे। परिजनों को उनके संबंधों की जानकारी थी, जिसको लेकर मृतक के घर में काफी समय से विवाद चल रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सरगम सिनेमा के पास स्थित होटल पहुंची। वहां युवक बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.