खबर संसार नैनीताल.नैनीताल विकास प्राधिकरण में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश जी हा आज नैनीताल विकास प्राधिकरण कार्यालय में माननीय दर्जा राज्य मंत्री एवं आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष आदरणीया सुश्री भावना मेहरा जी की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में जिला पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं पर्यटन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान माननीय भावना मेहरा जी ने जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक्शन मोड में कार्य करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, दया किशन पोखरिया, मनोज भट्ट, हरीश राणा, प्रदीप बिष्ट, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, सभासद लता दफौटी, गजाला कमाल, संतोष साह, शिवांशु जोशी, अखिलेश सेमवाल, मोहित लाल साह, आशुतोष चंदोला, अर्पण जैन, शुभम कुमार, पूरन चंद्र जोशी, कमलेश रावत, उज्ज्वल चंद्रा, नीतू जोशी, रचना मेहरा एवं मीनाक्षी आर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सहायक अभियंता अभिषेक कुमार, शिवम धीमान, अधिशासी अभियंता एस.के. सहगल, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर चांदनी बंसल सहित नगर निगम, जिला पंचायत, नगरपालिका, पर्यटन, विद्युत, उरेडा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जनहित से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने तथा नैनीताल के समग्र विकास को गति देने में इस प्रकार की बैठकें निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।







