spot_img
spot_img
HomeEntertainmentहॉलीवुड की 5 खौफनाक किलर फिल्में, सस्पेंस ऐसा कि कांप उठेंगे, जरूर...

हॉलीवुड की 5 खौफनाक किलर फिल्में, सस्पेंस ऐसा कि कांप उठेंगे, जरूर देखें

क्राइम और सस्पेंस अगर आप को देखना अच्छा लगता है तो आज हम आप के लिए लाए है हालीवुड की ऐसी मशहूर फिल्मों की लिस्ट जिसमें भरपूर मसाला और सस्पेंस है। ये फिल्में खासकर सीरियल किलर की तलाश और उसकी खौफनाक वारदातों पर आधारित हैं। अगर आपको मर्डर मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो ये पांच फिल्में आपकों अपनी वॉचलिस्ट में शामिल जरूर करनी चहिए।

1. सेवन (Seven)

इसी लिस्ट की पहली फिल्म साल 1955 में रिलीज हुई ‘सेवन’ एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। इसमें ब्रैड पिट और मॉर्गन फ्रीमैन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी दो जासूसों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसे सीरियल किलर की तलाश कर रहे हैं, जो धार्मिक पापों के आधार पर लोगों की हत्या करता है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है।

2. जोडियाक (Zodiac)

दूसरी फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई ‘जोडियाक’ एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी अमेरिका के कुख्यात जोडियाक किलर पर आधारित है। यह हत्यारा सैन फ्रांसिस्को में कई हत्याएं करता है और पुलिस को रहस्यमयी संदेश भेजता है। यह फिल्म को नेटफ्लिक्स पर अवेलविल है जो आसानी से देखा जा सकता है।

3. द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स (The Silence of the Lambs)

इस लिस्ट की तीसरी फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म में FBI की प्रशिक्षु एजेंट क्लेरिस स्टार्लिंग को एक खतरनाक सीरियल किलर को पकड़ने की जिम्मेदारी मिलती है। इस मिशन में वह जेल में बंद शातिर अपराधी और पूर्व मनोचिकित्सक डॉ. हैनिबल लेक्टर की मदद लेती है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

4. द बोन कलेक्टर (The Bone Collector)

डेंजल वॉशिंगटन और एंजेलिना जोली अभिनीत ‘द बोन कलेक्टर’ एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी एक पैरालाइज्ड फॉरेंसिक विशेषज्ञ और एक पुलिस अधिकारी की है, जो मिलकर एक सीरियल किलर की तलाश करते हैं। हत्यारा हर वारदात के बाद ऐसे सुराग छोड़ता है, जिन्हें समझना जांचकर्ताओं के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

5. द लिटिल थिंग्स (The Little Things)

साल 2021 में रिलीज हुई ‘द लिटिल थिंग्स’ एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। इसमें डेनजेल वॉशिंगटन, रामी मालेक और जेरेड लेटो मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में लॉस एंजिल्स में हो रही हत्याओं की जांच दिखाई गई है। दो पुलिस अधिकारी एक सीरियल किलर तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, लेकिन जांच के दौरान कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.