HomeUttarakhandविश्व धरोहर दिवस पर The Ananda Academy में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई

विश्व धरोहर दिवस पर The Ananda Academy में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई

हल्द्वानी, खबर संसार: The Ananda Academy, डहरिया में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर “हमारी धरोहर का उत्सव और संरक्षण” थीम पर अंतर सदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत और विश्व की सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना था।
प्रतियोगिता में ब्लू पैंथर, किंग फिशर, मस्केटियर और फीनिक्स सदनों ने भाग लिया। मिडिल स्कूल के छात्रों ने उत्साह के साथ अपनी जानकारी और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

क्विज चार राउंड में आयोजित हुआ

  • साइट पहचानो (चित्र आधारित
  • विश्व भ्रमण (सामान्य ज्ञान)
  • अविश्वसनीय भारत (भारतीय धरोहर)
  • देवभूमि एक्सप्रेस (उत्तराखंड आधारित रैपिड फायर)
ब्लू पैंथर और फीनिक्स के बीच टाई-ब्रेकर राउंड में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें ब्लू पैंथर विजेता बना।

अंतिम स्कोर

  • ब्लू पैंथर – 55 अंक
  • फीनिक्स – 50 अंक
  • मस्केटियर – 48 अंक
  • किंग फिशर – 47 अंक
विद्यालय के प्रबंधक श्री भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, निदेशिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट तथा प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सांस्कृतिक समझ और संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.