HomeTech & AutoWhatsApp पर आया शादी कार्ड और 100 से ज्यादा फोन हो गए...

WhatsApp पर आया शादी कार्ड और 100 से ज्यादा फोन हो गए हैक!

समय के साथ साइबर ठग अपने तरीके और भी शातिर बना रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सामने आए एक अनोखे मामले ने साइबर सुरक्षा को लेकर सभी को सचेत कर दिया है। ठगों ने WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर 100 से ज्यादा लोगों के फोन हैक कर लिए। यह कार्ड एक फोटो के रूप में भेजा गया था, जो एक ग्रुप में फॉरवर्ड किया गया। जैसे ही लोगों ने उस फोटो को खोला, उनके फोन में एक खतरनाक APK फाइल अपने आप इंस्टॉल हो गई और फोन पर उनका नियंत्रण खत्म हो गया।

हालांकि अब तक किसी बड़े आर्थिक नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन शादी का सीजन नजदीक है, और विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर ठग इसी तरीके का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कर सकते हैं।


क्या है APK और कैसे करती है फोन हैक

APK (Android Package Kit) एंड्रॉइड ऐप का पूरा इंस्टॉलेशन पैकेज होता है। ठग किसी फोटो या लिंक में इसे छिपाकर भेज देते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उस फोटो या लिंक को खोलता है, फोन साइडलोडिंग के ज़रिए ऐप इंस्टॉल करना शुरू कर देता है। अगर यूजर ने अपने फोन में Unknown Sources से इंस्टॉलेशन की अनुमति दी हुई हो, तो यह फाइल आसानी से फोन में इंस्टॉल होकर डेटा चोरी या रिमोट एक्सेस दे सकती है।


कैसे करें इस साइबर ठगी से बचाव

  1. किसी अनजान नंबर या ईमेल से आए लिंक या फोटो को न खोलें।
  2. शादी के सीजन में अगर किसी अपरिचित व्यक्ति से कार्ड या लिंक मिले, तो तुरंत डिलीट कर दें।
  3. अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर Unknown Sources से ऐप इंस्टॉल करने की अनुमति बंद करें।
  4. हमेशा ऐप्स को सिर्फ Google Play Store या विश्वसनीय स्रोतों से ही डाउनलोड करें।

फोन में करें ये जरूरी सेटिंग

  1. Settings → सर्च बार में “Unknown” टाइप करें।
  2. Install Unknown Apps पर टैप करें।
  3. वहां मौजूद हर ऐप के लिए सुनिश्चित करें कि “Not Allowed” चुना गया हो।
    इस सेटिंग के बाद, कोई भी ऐप आपकी अनुमति के बिना इंस्टॉल नहीं हो पाएगा।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.