नई दिल्ली, खबर संसार। वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Aashram) पर बवाल बढ़ गया है। इस सीरीज के 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं जो काफी हिट रहे हैं और लोगों को पसंद आए हैं। हालांकि कुछ लोगों का आरोप है कि इस वेब सीरीज के जरिए उनकी धार्मिक भावनाएं आहत की जा रही हैं और इसे बैन किया जाना चाहिए।
जोधपुर कोर्ट ने सीरीज के लीड ऐक्टर बॉबी देओल और प्रड्यूसर प्रकाश झा को नोटिज जारी कर दिए हैं। जिला और सेशन कोर्ट में रविंद्र जोशी की अदालत ने यह आदेश वकील कुश खंडेलवाल की याचिका पर दिए हैं। हालांकि कोर्ट ने बॉबी देओल और प्रकाश झा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के आदेश देने से इनकार किया है। मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।

















