खबर संसार, नई दिल्ली: abhinandan वीर चक्र से सम्मानित, विभूति ढौंडियाल को मिला शौर्य च्रक, आज सोमवार का दिन देश के लिए बहुत खास है, क्योंकि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन बर्धमान को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीर चक्र से सम्मानित किया। बालाकोट एयरस्ट्राइक के एक दिन बाद विंग कमांडर abhinandan बर्धमान ने पाकिस्तान वायुसेना का एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था। अभिनंदन के साहस को दखते हुए इसी माह 3 नवंबर को पदोन्नत भी किया गया है। यहां बताते चलें कि वीर सम्मान चक्र युद्ध के समय अद्भुत साहस और वीरता दिखाने वाले सैनिकों को दिया जाता है।
ये भी पढें- 26 November से एयरटेल मोबाइल रिचार्ज महंगा, जानिए कितने बढ़ गए दाम
abhinandan ने मार गिराया था पाकिस्तान का एफ-16 फाइटर एयरक्राफ्ट
अपने साहस से पाक के फाइटर जेट को ध्वस्त करने वाले विंग कमांडर abhinandan वर्धमान ने 27 फरवरी 2019 को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी वायुसेना के साथ हुई हवाई झड़प में पाकिस्तान एफ-16 फाइटर एयरक्राफ्ट को मार गिया था। इस दौरान भारतीय वायुसेना तत्कालीन विंग कमांडर abhinandan बर्धमान लेकर पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गए और उन्होंने अपने मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान का एफ-16 फाइटर एयरक्राफ्ट मार गिराया था।

शहीद विभूति ढौंडियाल को भी शौर्य चक्र
राष्ट्रपति भवन में आयोजत वीर जवानों के सम्मान समारोह में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। जिसे राष्ट्रपति द्वारा उनकी मां और पत्नी लेफ्टिनेंट निकिता ढौंडियाल को दिया गया। शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल ढौंडियाल ने भी इसी वर्ष आर्मी से जुड़ी हैं। साथ ही सम्मान समारोह में शहीद सप्पर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से नवाजा गया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मार गिराया था।


