HomeUttarakhandवनभूलपुरा में पुलिस पर छतों से पथराव करने वाली 50 महिलाओं पर...

वनभूलपुरा में पुलिस पर छतों से पथराव करने वाली 50 महिलाओं पर होगी कार्रवाई

जी, हां बनभूलपुरा में पुलिस पर छतों से पथराव करने वाली 50 मह‍िलाओं पर पुल‍िस सख्‍त कारवाईवाई करने के मूड में है। वनभूलपुरा हिंसा (Vanbhoolpura violence) के दौरान घरों की छत से पथराव (stone pelting)करने वाली महिलाओं पर भी पुलिस जल्द शिकंजा (police soon screws up)कसेगी।

वीडियो फुटेज के आधार पर महिलाओं को चिह्नित (women marked)किया जा रहा है। इन सभी के नाम मुकदमे में शामिल कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पुख्ता सुबूत जुटाने में लगी है। पुलिस के मुताबिक 8 फरवरी को जब वनभूलपुरा स्थित मलिक का बगीचा में उपद्रवियों ने पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू किया, तब बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी पथराव किया था।

वीड‍ियों भी देखें

यहां तक कि बच्चों और किशोरों को भी महिलाओं ने पथराव करने के लिए उकसाया था। पुलिस अभी तक पुरुषों और युवकों की पहचान कर उन्हें चिह्नित करने, हिरासत में लेने और गिरफ्तार करने का काम कर रही थी। वहीं अब उपद्रव में शामिल होकर पथराव करने वाली महिलाओं पर शिकंजा कसा जाएगा।

करीब 50 महिलाओं को चिह्नित कर चुकी है पुलिस

सूत्रों के मुताबिक पुलिस अभी तक करीब 50 महिलाओं को चिह्नित कर चुकी है। वहीं हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ में भी लगातार महिलाओं के नाम सामने आने की बात भी कही जा रही है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस पथराव शुरू होने वाले क्षेत्र से लेकर पूरे वनभूलपुरा इलाके में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। बताया कि फुटेज में जो महिलाएं चिह्नित होंगी, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी भी की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि उपद्रव में शामिल होकर हिंसा भड़काने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.