खबर संसार हल्द्वानी। आधा दर्जन अवैध क्लीनिक पर एक्शन,किसी पर पांच तो किसी पर पच्चीस हजार का जुर्माना,एक फरार । जी हा आज स्वास्थ्य विभाग और सिटी मजिस्ट्रेट ने चोरगलिया रोड पर फर्जी क्लिनिक पर छापेमारी की। पश्चात धान मिल बरेली रोड पर छापे मारे।बताए चले कि लगातार स्वास्थ्य और प्रशासन।की टीम ऐसे क्लिनिक पर छापे मार रही है। आज एक कलकत्ता क्लिनिक वाला तो टीम को दूर से ही देखकर शटर बंद कर फरार हो लिया।
आधा दर्जन अवैध क्लीनिक पर एक्शन,किसी पर पांच तो किसी पर पच्चीस हजार का जुर्माना,एक फरार
इससे पूर्व कार्यवाही होते ही झोलाछाप डॉक्टर छोड़कर भागे क्लीनिक, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पांच क्लीनिक किए सहल्द्वानी में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं एसीएमओ रश्मि पंत ने अभियान छेड़ा है, दोनों ही अधिकारियों द्वारा आज धानमील क्षेत्र में अवैध क्लिनिको पर छापेमारी की गई।
जिसकी सूचना उन्हें मिली थी, जिसके बाद आज चोरगलिया से लेकर धानमील तक अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। एसीएमओ रश्मि पंत ने चोरगलिया में दो अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक को सील किया है, तो वही धानमील में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं एसीएमओ रश्मि पंत ने तीन अवैध क्लीनिक पर छापेमारी। फिलहाल ऐसे लोगो से अपील।की गई है कि इस तरह क्लिनिक ना चलाए। वरना कानूनी कार्यवाही जायेंगी।


