खबर संसार, हल्द्वानी। सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहन एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध सिटी मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई जी, हां लगातार मिल रही शिकायतों पर एक्शन लेते हुए आजसिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने फुटपाथ में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चला दिया और हड़कंप मच गया। अतिक्रमण कारी फटाफट सामान समेटने लगे।
वीडियों भी देंखे
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पुलिस टीम के साथ आज चलाया अभियान। जिसमे मुखानी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्रेन से उठवाया। इसके साथ ही, अतिक्रमण कर लगाए गए फड़ और ठेलों पर भी की कार्रवाई, शमा रेस्टोरेंट में पकड़े 6 घरेलू गैस सिलेंडर, सिटी मजिस्ट्रेट ने सिलेंडर जप्त कर कार्रवाई के दिए आदेश।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस















