HomeInternationalअफगानिस्तान की पॉर्न स्टार ने बताया तालिबान राज में किस तरह किया...

अफगानिस्तान की पॉर्न स्टार ने बताया तालिबान राज में किस तरह किया जाता था सेक्स?

अफगानिस्तान की पॉर्न स्टार ने बतायाा की तालिबान राज में किस तरह किया जाता था सेक्स? जी, हां आप ने सही पढ़ा अफगानिस्तान की इकलौती और प्रसिद्ध पॉर्न स्टार यासमीना अली ने तालिबान राज को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। तालिबान के पहले शासनकाल के दौरान कुछ सालों की रही यासमीना अली ने खुलासा किया है, कि कैसे तालिबान खुद को उसके शरीर का मालिक समझते हैं।

पॉर्न स्टार के तौर पर मशहूर यासमीना अली ने ब्रिटिश अखबार डेली स्टार से बात की है और तालिबान राज से लेकर अपनी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं। 1990 के दशक में जब पहली बार तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था, उस वक्त यासमीना अली एक छोटी और बेघर बच्ची थी, जो काबुल की सड़कों से तालिबान के खौफ की गवाह बन रही थी। यासमीना अली ने अपनी आंखों के सामने तालिबान के लोगों को पुरुषों और महिलाओं पर भीषण जुल्म करते हुए देखा।

इसे भी पढ़े−प्रधानमंत्री पीएम माेदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से बात की

यासमीना को अफगानिस्तान छोड़ भागना पड़ा ब्रिटेन

छोटी यासमीना के पास कोई ऑप्शन नहीं था और उसने तालिबान राज में खुद को बचाते हुए जिंदगी की जद्दोजहद जारी रखी और फिर वो बाद में किसी तरह अफगानिस्तान से निकलने में कामयाब रही। यासमीना अली पढ़ाई के लिए ब्रिटेन आ गई और दूसरी तरफ अफगानिस्तान में एक बार फिर से तालिबान का राज स्थापित हो गया। लेकिन, वक्त के थपेड़ों ने यासमीना को एक मजबूत और सशक्त महिला बना दिया, जिसने जिंदगी से अपने हिसाब से डील करना शुरू कर दिया।

यासमीना अली ने पॉर्न की दुनिया में कदम रख दिया और देखते ही देखते वो अफगानिस्तान की नंबर वन पॉर्न स्टार बन गई। खुद को एक नारीवादी कार्यकर्ता मानने वाली यासमीना अली अपने आप को अफगानिस्तान की नंबर वन और इकलौती पॉ र्न स्टार मानती हैं। इतना ही नहीं, यासमीना अली ने पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि, उसने मुस्लि म धर्म को भी त्याग दिया है।

सबकुछ जानता है तालिबान

यासमीना अली का कहना है कि, तालिबान को उसके बारे में सबकुछ पता है और तालिबानियों को उनकी वेबसाइट से सारी जानकारियां मिलती रहती हैं। यासमीना अली ने कहा कि, तालिबान मुझसे नफरत करते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि, अफगानिस्तान को पॉर्न हब के तौर पर जाना जाए। यासमीना अली ने कहा कि, ”उन्हें इस बात से गुस्सा है कि, मैंने अपना शरीर दिखाने की हिम्मत कैसे की? उन्हें लगता है कि वे मेरे शरीर के मालिक हैं और मैं अपने शरीर के साथ क्या करती हूं और मुझे इसे दिखाने का कोई अधिकार नहीं है और अगर मैं ऐसा करती हूं। तो मैं एक सच्चा अफगान नहीं हो सकती।

पोषाक के लिए पिटाई

यासमीना अली ने कहा कि, तालिबान के लोग लोगों को धार्मिक पोषाक नहीं पहनने के लिए बुरी तरह से पिटाई करते थे। उन्होंने कहा कि, ब्रिटेन में अगर कोई किसी महिला से हिंसा करता है, तो आप किसी को मदद के लिए बुलाती हैं या फिर पुलिस को फोन करती हैं, लेकिन अफगानिस्तान में आपके साथ वही लोग जुल्म कर रहे हैं, जिन्होंने सत्ता पर कब्जा कर रखी है। यासमीन ने कहा कि, जब वो 9 साल की थी और अफगानिस्तान में रह रही थी, तो उसे पढ़ाई करने का हक नहीं था और ना ही वो स्कूल जा सकती थी।

महिलाओं से डरता है तालिबान

यासमीना ने बताया कि, असल में तालिबान के लोग महिलाओं को शिक्षित करने से डरते हैं और उन्हें पढ़ी लिखी महिलाओं से डर लगता है। उन्होंने कहा कि, ”सभी नियम केवल पुरुषों के फायदे और आनंद के लिए हैं और माहवारी के दिनों में आपको अपवित्र और गंदा माना जाता है।” उन्होंने कहा कि, ”महिलाओं के बिना कोई मानव जाति नहीं होगी लेकिन तालिबान को महिलाओं से काफी ज्यादा दिक्कते हैं, क्योंकि वो महिलाओं से डरते हैं और उनकी पूरी विचारधारा महिलाओं को काबू में करने की होती है”।

पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.