HomeInternationalभूकंप के तेज झटकों से हिला अफगानिस्तान, 920 की मौत, 610 घायल

भूकंप के तेज झटकों से हिला अफगानिस्तान, 920 की मौत, 610 घायल

काबुल, सिटी न्यूज अलर्ट। तालिबान शासित देश अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है। अब तक 920 लोगों की मौत हो गई है वहीं 610 लोग घायल है। भूंकप के भारी तबाही में मरने वाली की संख्या का दावा आपदा प्रबंधन विभाग के डिप्टी मिनिस्टर मौलवी शरफुद्दीन ने किया है। बता दें कि इससे पहले 255 लोगों की मौत हो गई थी। भूंकप के यह झटके पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी।

अफगानिस्तान की अथॉरिटीज के मुताबिक देश में भूकंप के चलते बड़े पैमाने पर मकान ध्वस्त हो गए हैं और मलबे में दबने के चलते कम से कम 255 लोगों की मौत हो गई है। बचाव कार्य शुरू किया गया है और मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बीते साल ही दो दशक चले लंबे युद्ध से मुक्ति पाने वाले अफगानिस्तान पर यह दूसरा बड़ा संकट हो सकता है। अफगानिस्तान की सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तार ने अपनी रिपोर्ट में 255 मौतों की जानकारी दी है। एजेंसी का कहना है कि मौके पर हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं और बचाव अभियान शुरू हो गया है।

दर्जनों मकान हुए तबाह

न्यूज एजेंसी के डायरेक्टर अब्दुल वाहिद रयान ने ट्विटर पर लिखा कि करीब 90 मकान पक्तिका में तबाह हो गए हैं। इन मकानों के मलबे में दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियोज में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान से सटे पक्तिका प्रांत से लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला जा रहा है। तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा, ‘भीषण भूकंप ने पक्तिका प्रांत के 4 जिलों को प्रभावित किया है। इस आपदा में देश के सैकड़ों लोगों की मौत होने और जख्मी होने की आशंका है। इस आपदा के चलते दर्जनों मकान तबाह हो गए हैं।’

इसे भी पढ़े- पैगंबर विवाद: दिल्ली, मुंबई, यूपी व गुजरात में आत्मघाती हमला करेंगे- अलकायदा

उन्होंने कहा कि हम सभी एजेंसियों से अपील करते हैं कि वे तत्काल अपनी टीमों को आपदा प्रभावित इलाकों में भेजें और पीड़ितों की मदद करें। पड़ोसी देश पाकिस्तान के मौसम विभाग का अनुमान है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी। भूकंप के ये झटके पाकिस्तान की राजधानी इस्लमाबाद समेत कई शहरों में महसूस किए गए हैं। यूरोपीय एजेंसी EMSC का कहना है कि भूकंप के ये झटके 500 किलोमीटर के दायरे में महसूस किए गए हैं। इसमें भारत के भी कुछ हिस्से शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.