HomeInternationalअफगानिस्तान - Taliban ने अब दाढ़ी काटने पर भी लगाई रोक

अफगानिस्तान – Taliban ने अब दाढ़ी काटने पर भी लगाई रोक

खबर संसार नई दिल्ली: अफगानिस्तान – Taliban नें अब दाढ़ी काटने पर भी लगाई रोक, अफगानिस्तान में जब से तालिबान ने सत्ता संभाली है। तब से आए दिन तालिबान सरकार ने नये कानून लागू कर दिये है। इस नये कानून में Taliban ने कहा है कि अब अफगानिस्तान में रहने वाले प्रत्येक युवक को दाढ़ी रखना अनिवार्य होगा। अफगानिस्तान में सैलून की दुकानों पर चस्पा कर दिया गया है कि शेविंग कराना इस्लामी कानून के उल्लंघन है। ऐसा न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढें- तीन सगी बहनें young boy के साथ फरार, जानिए क्या है मामला

स्टाइलिश कटिंग व शेविंग पर भी रोक

मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान की नई तालिबान सरकार ने बालों की स्टाइलिश कटिंग व शेविंग पर भी रोक लगा दी है। वहां के सैलून संचालकों का कहना है कि ग्राहक भी डरे हुए हैं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल इस आदेश में सैलून संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में संगीत बजाने से भी मना किया गया है। आइएएनएस ने बीबीसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि काबुल के कुछ सैलून संचालक भी तालिबान के इस नए फरमान की पुष्टि कर रहे हैं।

Taliban इस्लामिक शरिया कानून कर रहा प्रभावी 

आदेश में कहा गया है कि इसके खिलाफ किसी को भी शिकायत करने की इजाजत नहीं है। दरअसल, Taliban वर्ष 1996 से 2001 के अपने शासन के दौरान लागू इस्लामिक शरिया कानून को फिर से प्रभावी कर रहा है। उसने महिलाओं के दफ्तरों में काम करने व बाजार जाने पर भी रोक लगा दी है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.