HomeAdministrativeआखिर क्यों विपक्ष सीएम धामी की जयकार करने लगा !

आखिर क्यों विपक्ष सीएम धामी की जयकार करने लगा !

खबर संसार देहरादून। आखिर क्यों विपक्ष सीएम धामी की जयकार करने लगा ! जी हा राजधानी देहरादून का दिन आज कुछ खास रहा सदन में काफी हंगामेदार रहा प्रश्नकाल के बाद नियम 58 के तहत कार्य सेकंड कर विपक्ष में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम किया तो वही केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित तकरीबन 38000 निर्धन बालिकाओं को लेकर सदन में सवाल उठाया इस पर विभागीय मंत्री ने जवाब दिया लेकिन ऐसा हुआ नहीं गया गौरा देवी कन्या धन योजना के पास बजट की व्यवस्था नहीं है।

इससे पूर्व नंदा गौरा योजना से वर्ष 2015-16 व 2016-17 में वंचित 33216 बालिकाओ को मिलेगा लाभ। वर्ष 2015-16 में 11300 और वर्ष 2016-17 में 21916 बालिकायें  रह गयी थी वंचित 49.42 करोङ की शेष धनराशि अवमुक्त की जाएगी। आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में घोषणा की कि वर्ष 2015-16 व 2016-17 में गौरा देवी कन्याधन योजना के लाभ से वंचित बालिकाओं, जिनके आवेदन प्राप्त थे, उन्हें सरकार द्वारा योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये वांछित आवश्यक धनराशि की भी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2015-16 में 11300 बालिकाएं व वर्ष 2016-17 में 21916 बालिकाएं योजना के लाभ से वंचित रह गई थीं। इस प्रकार कुल 33216 बालिकाओं को कन्याधन योजना का लाभ देने के लिये 49.42 करोड़ की शेष धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.