HomeNationalसरकार ने गैस, पेट्रोल, डीजल के बाद अब इस पदार्थ के बढ़ाए...

सरकार ने गैस, पेट्रोल, डीजल के बाद अब इस पदार्थ के बढ़ाए price (दाम)

नई दिल्ली, खबर संसार। त्योहारों के इस मौसम में सरकार ने एक बार आम आमदी को झटका दिया है। घरेलू गैस, पेटोल, डीजल के बाद अब सरकार ने सीएनजी और पीएनजी का रेट (price) बढ़ा दिया है। सरकार ने दिल्ली समेत कई शहरों में सीएनजी और पीएनजी (CNG-PNG Price) के दाम बढ़ गए हैं। सीएनजी और पीएनजी 2 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई हैं।

दिल्ली में आज (13 अक्टूबर) से सीएनजी की कीमत 49.76 रुपये प्रति किलो हो गई है। सीएनजी और पीएनजी के दाम 12 दिन में दूसरी बार बढ़े हैं। गैस के दाम बढ़ने से रसोई से लेकर कारोबार तक महंगाई की मार लोग झेल रहे हैं, जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं।

5वीं बार बढ़े सीएनजी-पीएनजी के दाम

सीएनजी और पीएनजी (CNG-PNG Price) की कीमतें इस साल 5वीं बार बढ़ाई गई हैं। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी 49।76 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि पीएनजी की कीमत 35।11 रुपये प्रति SCM हो गई है। वहीं गुरुग्राम में सीएनजी 58।20 रुपये प्रति हो गया है, जबकि पीएनजी 33।31 रुपये प्रति SCM हो गया है।

कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज (13 अक्टूबर) पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि पिछले कई दिनों से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी हो रही थी। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है और इसका असर आम आदमी की जेब पर होने लगा है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम (price) 104.44 रुपये, जबकि डीजल का दाम 93.17 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपये और डीजल की कीमत 101.03 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 105.09 रुपये, जबकि डीजल का दाम 96.28 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.79 रुपये लीटर है तो डीजल 97.59 रुपये लीटर है।

इसे भी पढ़े-पुनर्वास क्षेत्र में बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पर्याप्त व्यवस्था हो  

पिछले हफ्ते बढ़ी थी गैस की कीमत

इससे पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी और सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (PSU Petroleum Companies) ने रसोई गैस के के दाम 15 रुपये बढ़ा दिए थे। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले 14।2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत (price) अब 899.50 रुपये हो गई है, वहीं 5 किलो के सिलेंडर की कीमत अब 502 रुपये हो गई है। इससे पहले एक अक्टूबर को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम भी बढ़ाए गए थे। कमर्शियल गैस की कीमत में प्रति सिलेंडर 43.5 रुपये की वृद्धि हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 1736.5 रुपये हो गई है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.