spot_img
spot_img
HomeNationalकेरल ब्‍लास्‍ट के बाद Mumbai में भी अलर्ट, धर्मस्थलों की सुरक्षा बढ़ाई...

केरल ब्‍लास्‍ट के बाद Mumbai में भी अलर्ट, धर्मस्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई

रविवार, 29 अक्टूबर को केरल में एक ईसाई सभा में तीन सिलसिलेवार हमले हुए, जिससे पूरे केरल में दहशत फैल गई। हमले के परिणामस्वरूप, एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। केरल में हुए इस बेहद बड़े धमाके के बाद मुंबई और पुणे में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बता दे कि केरल में जहां यह धमाका हुआ उसे घटना स्थल पर 2000 लोग मौजूद थे। यानी बड़े स्तर पर लोगों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्यों से इस धमाके को किया गया था। वही हिसाब से के बाद अब मुंबई और पुणे में यहूदी धर्म के लोगों के धर्म स्थलों पर हाई लेवल सिक्योरिटी लगा दी गई है। केरल में हुए धमाके के बाद पुलिस प्रशासन अधिक अलर्ट हो गया है।

छुट्टियां रद्द

केरल की एर्नाकुलम में कलामसेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में तीन जबरदस्त धमाके हुए हैं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं। इस धमाके के बाद केरल में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से बातचीत की है और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

बता दें कि यह घटना उसे समय हुई जब कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना चल रही थी। इस घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से बातचीत की है। विस्फोट के बाद उन्होंने राज्य की स्थिति का जायजा लिया है। वहीं घटना के बाद एनआईए और एनएसजी को भी मौके पर पहुंचकर घटना के स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी मिलने के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलामासेरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह भी पुष्टि नहीं हो सकी है कि मौके पर एक से ज्यादा धमाका तो नहीं हुआ। अधिकारी के मुताबिक, धमाका कथित तौर पर एक ईसाई समूह के कन्वेंशन सेंटर पर हुआ।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.