दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ‘द ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चैलेंज’ के पहले सीज़न के कंटेस्टेंट पराग कनसारा (Parag Kansara) का निधन हो गया है। उनके दोस्त और फेमस कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी है।
पराग को याद कर भावुक हुए सुनील पाल
कॉमेडियन के निधन पर हास्य कलाकार सुनील पाल ने दुख जताया है। सुनील पाल ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करके भावुक नजर आ रहे हैं, उन्होंने बताया कि, दोस्तों, नमस्कार एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है कॉमेडी के क्षेत्र से, हमारे लाफ्ट चैलेंज के साथी पराग कनसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।
वह हर बात को उल्टा सोचो कहकर हमें हंसा दिया करते थे। पराग भैया अब इस दुनिया में नहीं रहे। पता नहीं कॉमेडी की दुनिया को किस की नजर लग गई है। अभी कुछ दिन पहले हमने राजू भाई को खोया। एक के बाद हम कॉमेडी पिल्लर को खो दे रहे हैं। सुनील पाल ने दीपेश भान को भी इस वीडियो में याद किया।”
गुजरात के रहने वाले थे पराग कनसारा
पराग गुजरात के वडोदरा के रहने वाले थे। वह लंबे समय से टीवी और कॉमेडी शोज से दूर थे। पराग टीवी के सुपरहिट कॉ़मेडी रिएलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज (Great Indian Laughter Challenge) में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। यह शो शो भारतीय टेलीविज़न का पहला ऐसा शो था जिसने स्टैंडअप कॉमेडियंस को एक बड़ा मंच देने का काम किया था। इस शो नए-नए कॉमेडियंस को अपनी पहचान बनाने का भी मौक़ा भी दिया था। पराग को इस शो से घर-घर में पहचान मिली थी।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
