HomeNationalपति की मौत के बाद Sangeeta बन गई लुटेरी दुल्हन, बनाया गिरोह

पति की मौत के बाद Sangeeta बन गई लुटेरी दुल्हन, बनाया गिरोह

खबर संसार, चित्तौड़गढ़ : पति की मौत के बाद Sangeeta बन गई लुटेरी दुल्हन, बनाया गिरोह, एक ऐसी दुल्हन जो शादी के बाद अपने पति को लूट कर भाग जाती थी। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा से उदयपुर सामने आ रहा है। जहां से पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन Sangeeta को गिरफ्तार किया है। अब तक महिला ने चार बार फर्जी शादी कर पतियों को लूटकर भाग चुकी है। उसकी एक 6 साल बेटी भी है।

Sangeeta नाम की महिला गिरफ्तार 

यह महिला शादी करने के बाद दो से तीन माह ही ससुराल में रूकती थी फिर किसी बहाने से रूपये पैसे गहने आदि लेकर गायब हो जाती थी। बता दें कि 6 महीने पहले ही सलूंबर में दुर्जन सिंह से शादी कर ढाई लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस बात की जानकारी मिलने के बाद से ही जाल बिछाना शुरू कर दिया। जिसके बाद Sangeeta को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया ।

ये भी पढें- किच्छा से भाजपा प्रत्याशी शुक्ला ने किया नमांकन

ऐसे बनाते थे शिकार

पुलिस के अनुसार लुटेरी दुल्हन का नाम Sangeeta उर्फ सोनू यादव जिसकी शादी 10 साल पहले मध्य प्रदेश के सागर जिले में शिखारपुर गांव के अरविंद यादव से हुई थी। उसके 6 साल बाद बाद ही पति अरविंद यादव की कैंसर से मौत हो गई। जिसके बाद संगीता मजदूरी कर अपना गुजार-बसर करने लगी। फिर एक दिन उसकी उसकी मुलाकात गुलाब सिंह नाम के युवक से हुई। गुलाब सिंह ने किसी से भी शादी कर 10 दिन रहने के लिए 50 हजार रूपए का लालच देकर दोनों ने मिलकर गिरोह बनाया। इसमें गुलाब सिंह की पत्नी रजनी और रेखा नाम की महिला को भी शामिल हो गए। यह लोग भोपाल में रहने लगे और मध्यम प्रदेश से सटे राजस्थान बॉर्डर के आस-पास के गांवों में ऐसे लोगों को ढूंढने लगे जिनकी शादी नहीं होती। ऐसे ही लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

भाई-भाभी से लेकर मां तक सब फर्जी

पुलिस के अनुसार गिरोह के सारे सदस्य बेहद शातिर हैं। गुलाबसिंह और उसकी पत्नी ने सोनू को दुल्हन बताकर खुद को भाई-भाभी बताते। गिरोह में शामिल 50 साल की महिला रेखा को अपनी मां बताती। जहां भी रिश्ता करने जाते, वहां बताते थे कि भोपाल के रहने वाले हैं। 6 महीने पहले सलूंबर में दुर्जन सिंह से शादी कर सोनू और गिरोह के सदस्यों में ढाई लाख रुपए की ठगी की थी। इसके बाद सोनू अपनी मां की बीमारी का कहकर फरार हो गई। एक माह बाद ही गुलाब सिंह ने सोनू की शादी निंबाहेड़ा के रूपलाल तेली से शादी करवा दी।

ठगी में सबसे ज्यादा हिस्सा लुटेरी दुल्हन का 

संगीता ने करीब 10 महीनों पहले सलूंबर से पाली के रानी गांव निवासी लक्ष्मणसिंह सोनी से भी शादी की। वहां से दो लाख रुपए ठगी करने के बाद एक महीने के बाद सोनू भोपाल चली गई। सोनू और गिरोह के सदस्य फरार होने के बाद अपना फोन नंबर बंद कर देते थे। ठगी के बाद जो रुपए आते उनमें सबसे ज्यादा हिस्सा सगीता उर्फ सोनू का होता था। दलाल को 50 हजार रुपए देते, जबकि सोनू का एक लाख रुपए तक लेती थी। मां बनने वाली महिला को 40 हजार रुपए दिये जाते थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.