21वीं सदी में लोग आधुनिकता के साथ ही पाश्चात्य सभ्यताओं को अपनाने लगे हैं। वहीं, आधुनिकता के इस दौर में यह भी देखा गया कि है कि अब रिश्तों की मार्यादाएं भी लोग पार कर जा रहे हैं, ऐसा ही एक मामला बिहार के बेतिया जिले से सामने आया है, जहां एक युवती अपने मौसेरे भाई से शादी करना चाहती है।
बताया जा रहा है कि युवती के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। लेकिन परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं है। युवती ने वीडियो जारी कर इसके लिए मदद मांगी है। मामला बेतिया के बानुछापर मोहल्ला का हैं, एक युवती ने अपने पति की मौत के बाद मौसेरे भाई से दिल लगा लिया।
इसे भी पढ़े-बम बनाते समय विस्फोट, 12 की मौत, चार मकान जमींदोज, रेस्क्यू जारी
एक साल पहले हो चुकी है लड़की के पति की मौत
अब दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार वालों को ये मंजूर नहीं है। परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो कल देर रात सजा देने के लिए पंचायत बुलाई और सभी ने यह राय बनाई थी कि दोनों को सजा दी जाएगी।
इसके बाद प्रेमी युगल ने बानुछापर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर बानुछापर ओपी के थानाध्यक्ष संजीव कुमार पहुंचे और भीड़ से दोनों प्रेमी युगल को बचाकर थाने लाए। गांव वालों को उन्होंने समझाया कि दोनों बालिग हैं, कानूनन अपने बारे में फैसला लेने का अधिकार है। इन दोनों को कोई भी प्रताड़ित करेंगा उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक दूसरे से शादी करना चाहते है दोंनों
थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया। उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। प्रेमी सुनील कुमार ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। शादी करना चाहते हैं , लेकिन परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं, विरोध कर रहे हैं। वही लड़की चंदा ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे से शादी करेंगे चाहे परिणाम जो हो। चंदा के पति की पिछले साल नदी में डूबने से मौत हो गई थी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



