spot_img
spot_img
HomeNationalकोर्ट की सख्‍ती के बाद द‍िल्‍ली पुलि‍स ने कहा- आज बृजभूषण पर...

कोर्ट की सख्‍ती के बाद द‍िल्‍ली पुलि‍स ने कहा- आज बृजभूषण पर दर्ज होगी FIR

नई दिल्‍ली, खबर संसार। जी, हां आखिरकार सुप्रीम कोर्ट की सख्‍ती के बाद दिल्‍ली पुलिस ने कोर्ट को बताया की आज देश के शीर्ष पहलवानों की भारतीय कुश्‍ती महासंघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कथित यौन दुराचार का केस दर्ज कर लिया जायेगा।

तो वहीं चीफ जस्टिस ने पुलिस को महिला पहलवानों को सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया। पहलवान पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में अपना विरोध कर रहे हैं। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के उनके अनुरोध पर तत्काल सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों के अनुरोध पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कहा कि उनके आरोपों पर कोई मामला दर्ज क्‍यों नहीं किया गया है।

पहलवानों की श‍िकायत पर आज दर्ज होगा केस

दिल्ली पुलिस ने  सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने पहलवानों की शिकायत पर डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि आज प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पहलवान, बृजभूषण शरण सिंह और अन्य प्रशिक्षकों के खिलाफ अपने आरोपों के साथ पहली बार इस साल जनवरी में सड़कों पर उतरे, लेकिन अनुराग ठाकुर के आश्वासन के बाद अपना विरोध वापस ले लिया। वे इस सप्ताह विरोध प्रदर्शन पर फिर बैठ गए और कहा कि उनके आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बृजभूषण सिंह, जिन्होंने यौन दुराचार के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह खुद को निर्दोष साबित करने के लिए कड़ा संघर्ष करेंगे, उन्‍होंने बृहस्‍पतिवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि वह उस दिन मौत को गले लगाना चाहेंगे, जिस दिन वे खुद को असहाय महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.