कांग्रेस पार्टी में कांग्रेस के सदस्यों में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब और झारखंड की समस्याओं के बीच गुजरात से कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने अब उनके प्रति पार्टी के रुख को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। जहां गुजरात में चुनाव में एक साल से भी कम समय शेष बचा है ऐसे में पार्टी के भीतर असतोष होना कांग्रेस के लिए घातक हो सकता है।
ट्वीट कर जाहिर की निराशा
दिवगंत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ट्वीट करते हुए लिखा कि इंतजार करते-करते थक गया हूं। आलाकमान से कोई प्रोत्साहन नहीं है। अपने विकल्प खुले रख रहा हूं।फैसल पटेल ने कहा कि वो “इंतजार करते-करते थक गए हैं”। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता बिल्कुल भी उत्साहजनक नहीं हैं। उनकी नाराजगी ऐसे समय में आई है जब गुजरात चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है।
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्माण्डा की पूजा, जानें शुभ-अशुभ समय
इसे भी पढ़े-नवरात्रि का तीसरा दिन – अर्थात मां Chandraghanta के पूजन का दिन
इस मामले पर आगे टिप्पणी करने से इनकार करते हुए फैसल पटेल ने इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए कहा कि मैंने ट्वीट में वही कहा जो मुझे करना था। हालांकि, 5 अप्रैल को उनके ट्वीट के तुरंत बाद से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी 2021 की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
इससे उनके आप की ओर झुकाव और आप के टिकट पर दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं। फैसले ने इससे पहले कहा था कि वह 1 अप्रैल से गुजरात के भरूच और नर्मदा जिलों में कांग्रेस के चुनाव अभियानों में शामिल होने की बात कही थी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


