spot_img
spot_img
HomeNationalवायुसेना चीफ ने दी दो तरफा हमले की चेतावनी, देश में लग...

वायुसेना चीफ ने दी दो तरफा हमले की चेतावनी, देश में लग सकती है इमरजेंसी!

नई दिल्ली, खबर संसार। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भारत पर दो तरफा आक्रमण होने की चेतावनी जारी की है। दरअसल, भारत के दोनों दुश्मन देश पाकिस्तान और चीन की तरफ से हमले की आशंका जताई है।

भारत के एक तरफ से पाकिस्तान और दूसरी तरफ से चीन, भारत की भौगोलिक स्थिति कुछ ऐसी है कि दोनों दुश्मन देश भारत के लिए खतरा बने हुए हैं। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने चीन और पाकिस्तान की तरफ से एक-साथ हमले की आशंका जताते हुए कहा है कि भारत को पश्चिमी और उत्तरी बॉर्डर पर फैली अशांति और अस्थिरता को ‘टू फ्रंट कंटिन्जेंसी’ यानी दो-तरफा हमले की स्थिति के तौर पर देखना चाहिए और इसी के मुताबिक अपनी तैयारियां पूरी रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़े-अमेरिकी महिलाएं अब कैसे कराएंगी गर्भपात, क्या अब बढ़ेगा पिल्स का इस्तेमाल?

हर तरफ से किया जा सकता है हमला

एक न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि ‘भारत पर हर तरफ से हमला किया जा सकता है। मिलिट्री स्टैंड-ऑफ से लेकर खुफिया जानकारी के गलत इस्तेमाल और पावर सोर्सेज के हैक किए जाने तक कुछ भी हो सकता है। ऐसे में भारत के सुरक्षा सिस्टम और क्षमताओं को इन चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा।’

बता दें इससे पहले देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और पूर्व सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे ने भी उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर चीन और पाक की तरफ से एक-साथ हमले की चिंता जाहिर की थी, लेकिन यह पहली बार है जब किसी मौजूदा सेनाप्रमुख ने दो-तरफा युद्ध की आशंका जताते हुए डिटेल प्लान बनाने की बात कही है।

सभी खतरों का सटीक आकलन जरुरी

इंटरव्यू के दौरान जब चीफ ऑफ़ डिफेंस से यूक्रेन में रूस की तरफ से हमले को लेकर सवाल किया गया कि दोनों देशों के बीच चल रही तनाव की स्थिति को देखकर चीन LAC के पास अपनी गतिविधियों में तेजी लाने के लिए प्रेरित हो सकता है? इस सवाल के जवाब में वीआर चौधरी ने कहा कि ‘सभी वैश्विक और जियोपॉलिटिकल इवेंट्स का भारत और चीन के संबंधों पर क्या असर पड़ सकता है, इसका सभी स्तरों पर सभी डोमेन में लगातार आकलन किया जा रहा है।इसके आगे उन्होंने कहा कि एक देश के रूप में हमें अपने निकटतम और भविष्य के सभी खतरों का सटीक आकलन करने की जरूरत है, ताकि उनसे लड़ने के लिए जरूरी क्षमताओं को तैयार किया जा सके।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.