HomeTech & AutoAirtel का 5G सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा, प्लान्स की कीमत होगी...

Airtel का 5G सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा, प्लान्स की कीमत होगी काफी ज्यादा

नई दिल्ली, खबर संसार। Airtel की 5जी सर्विस सभी युजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी। यह हम नही यह बातें एयरटेल की तरफ से कही जा रही है। एयरटेल कंपनी का कहना है कि वो 5G प्लान पर किसी तरह के प्रीमियम चार्ज की योजना नहीं बना रही है

एक रिपोर्ट के अनुसार, Airtel एंटरप्राइसेज के वाइस चेयरमैन अखिल गुप्ता का कहना है कि ये टेलीकॉम कंपनी शुरुआती फेज में सिर्फ हाई-प्राइस टैरिफ प्लान्स के लिए ही 5G की सर्विसेज प्रदान करने जा रही है। एयरटेल का ये भी मानना है कि भारत में सुपरफास्ट नेटवर्क बहुत तेजी से फैलेगा।

Airtel 5G प्लान्स की कीमत होगी काफी ज्यादा

कंपनी को उम्मीद है कि फास्ट इंटरनेट के रोलआउट होने के बाद इंटरनेट के यूजर्स हाई क्वालिटी 5G प्लान के लिए ऑटोमैटिकली शिफ्ट होने के लिए प्रेरित होंगे। साथ ही यह भी कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि Airtel 5G के साथ फास्ट इंटरनेट की लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ेगी कि ये आने वाले दौर में काफी सामान्य हो जाएगा।

जिसके पास 5G का हैंडसेट होगा, उसे 5G मिल जाएगा। वे ज्यादा कंज्यूम करेंगे और ऑटोमैटिकली हाई टैरिफ प्लान के लिए जाएंगे। इसका नतीजा ये होगा कि हाई रेवेन्यू भी मिलेगा। कंपनी ने ये भी संकेत दिया कि किफायती और निम्न स्तरीय 5G प्लान को भी रोलआउट किया जा सकता है लेकिन उसके लिए डिमांड और सप्लाई पर फोकस करना होगा।

अगर आप सप्लाई लगातार मुहैया करा रहे हैं तो डिमांड भी बढ़ती रहेगी। जब आप बेहतर क्षमता और तेज गति मुहैया कराते हैं तो खपत भी बढ़ती है। ये इंसानी स्वभाव है कि अगर आपके पास फास्ट इंटरनेट है तो डाटा की खपत भी ज्यादा होगी। इसके अलावा टेलीकॉम नेटवर्क के लिए नॉन चाइनीज गियर के मुद्दे पर भी बात की।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.