Google Photos अपने करोड़ों यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। अब कंपनी ने ऐसा अपडेट जारी किया है, जिससे फोटो और वीडियो खोजने का तरीका पहले से अधिक आसान और स्मार्ट बनने वाला है। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार AI और पारंपरिक सर्च के बीच तुरंत स्विच कर सकेंगे।
नया सर्च अपडेट Google Photos में आया
Google ने Photos ऐप में नया अपडेट पेश किया है, जिसके बाद यूजर्स Classic Search और Ask Photos के बीच आसानी से बदलाव कर सकेंगे। इस सुविधा की मदद से यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से सामान्य कीवर्ड सर्च या AI आधारित सर्च का विकल्प चुन सकते हैं। यह फीचर Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म पर चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है।
Ask Photos कैसे करता है काम
Ask Photos Google के Gemini AI पर आधारित फीचर है। इसके जरिए यूजर सामान्य बातचीत की तरह लंबे सवाल पूछ सकते हैं। AI फोटो लाइब्रेरी का विश्लेषण करके संबंधित तस्वीरों और वीडियो के आधार पर जवाब देता है। यह फीचर फोटो में मौजूद विवरण को समझकर अधिक सटीक परिणाम देने की क्षमता भी रखता है।
Classic Search में क्या मिलेगा
Google Photos का Classic Search उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जिन्हें पहले से पता होता है कि उन्हें क्या खोजना है। इसमें केवल संबंधित कीवर्ड टाइप करके फोटो और वीडियो आसानी से सर्च किए जा सकते हैं। यह तेज और सरल सर्च अनुभव प्रदान करता है।
Classic Search और Ask Photos के बीच ऐसे करें स्विच
Google Photos में दोनों सर्च विकल्पों के बीच स्विच करना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले Google Photos ऐप खोलें। इसके बाद Search या Ask टैब पर जाएं। कोई भी सर्च करने के बाद स्क्रीन के ऊपर दिखाई देने वाले टॉगल की मदद से Classic Search और Ask Photos के बीच आसानी से बदलाव किया जा सकता है।
दोनों फीचर क्यों दिए Google ने
Google के अनुसार, दोनों सर्च विकल्प अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। यदि किसी फोटो या वीडियो को जल्दी ढूंढना हो तो Classic Search बेहतर विकल्प है। वहीं, किसी खास यात्रा, घटना या व्यक्ति से जुड़ी तस्वीरें खोजने के लिए Ask Photos अधिक उपयोगी साबित हो सकता है। इससे यूजर्स अपनी आवश्यकता के अनुसार सबसे उपयुक्त सर्च अनुभव चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
