जी, हां भारती एयरटेल संगीत खंड से बाहर निकलते हुए अपना Wynk Music ऐप बंद करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को समायोजित करेगी। एक सूत्र ने पीटीआई-को बताया, ‘‘एयरटेल अगले कुछ महीनों में विंक म्यूजिक को बंद करने की योजना बना रही है।
वह इसके सभी कर्मचारियों को कंपनी में समायोजित करेगी।’’ संपर्क करने पर एयरटेल के प्रवक्ता ने इस फैसले की पुष्टि की। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम पुष्टि करते हैं कि विंक म्यूजिक को बंद कर दिया जाएगा और विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को एयरटेल समूह में शामिल कर लिया जाएगा।
एयरटेल के उपयोगकर्ताओं को एप्पल म्यूजिक तक पहुंच मिलेगी।’’ उन्होंने बताया कि Wynk Music के प्रीमियम उपयोगकर्ताओं को एप्पल के लिए एयरटेल की ओर से विशेष पेशकश मिलेंगी। कंपनी ने आईफोन इस्तेमाल करने वाले अपने ग्राहकों को एप्पल म्यूजिक तक पहुंच देने के लिए एप्पल के साथ एक समझौता किया है।
ऐपल से मिलाया था हाथ
Wynk Users को बता दें कि कंपनी ने इसके लिए Apple हाथ मिला लिया है। अब यूजर्स को ऐपल म्यूजिक का एक्सेस दिया जाएगा। यानी वह ऐपल म्यूजिक का आनंद उठा सकते हैं। कंपनी ने कहा, ‘जिन यूजर्स ने Wynk का सब्सक्रिप्शन लिया हुआ था। अब उनके मजे आने वाले हैं क्योंकि कंपनी ने इसके लिए ऐपल से हाथ मिला लिया है और उन्हें ऐपल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है। यानी उन्हें प्रीमियम सर्विस का लाभ मिलेगा जो खुद में काफी अलग है।’
ऐपल म्यूजिक की बात करें तो ये एयरटेल यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। कुछ ही महीनों में Wynk Music का ऑपरेशन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक एयरटेल की तरफ से साफ नहीं किया गया है कि ऐपल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन हासिल करने के लिए एयरटेल यूजर्स को कितना भुगतान करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि अभी ऐपल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन हासिल करने के लिए आपको 99 रुपए प्रति महीना भुगतान करना होता है। इसके अलावा एयरटेल ने ये भी साफ नहीं किया है कि उन्हें एडिशनल बेनिफिट्स कौन-से मिलने वाले हैं। लेकिन कंपनी ने इतना जरूर बता दिया है कि एयरटेल यूजर्स इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


