नई दिल्ली, खबर संसार। RRR ने रिलीज के पहले दिन ही जबरदस्त ओपनिंग की है। शुक्रवार को रिलीज हुई ‘आरआरआर’ ने पहले बॉक्स ऑफिस पर 223 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। जूनियर एनटीआर और रामचरण जैसे सुपरस्टार की फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस भी नजर आई हैं।
बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट ने इस फिल्म में महज 20 मिनट नजर आई हैं। आलिया की एक्टिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ‘बाहुबली 2’ के बाद सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली आआरआर फिल्म 550 करोड़ रुपये में बनी है। इस फिल्म की स्टार कास्ट ने 9 करोड़ रुपये से लेकर 45 करोड़ रुपये तक फीस ली है।
इसे भी पढ़े-Ajay Devgan, Alia Bhatt paid so much for working in RRR film
अजय देवगन ने 25 करोड़
वहीं आलिया भट्ट जिन्होंने फिल्म में महज 20 मिनट नजर आई हैं। इस फिल्म में आलिया सीता का किरदार निभाया है। इस फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये बतौर फीस ली है। एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने कैमियो के रोल में नजर आए हैं। अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं।
भारतीय क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका में नजर आए रमचरण ने 45 करोड़ रुपये चार्ज किया है। क्रांतिकारी नेता कोमाराम भीम के किरदार में नजर आए जूनियर एमटीआर जो देश में सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं उन्होंने आरआरआर के लिए 45 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस आरआरआर ने अपनी रिलीज के दिन वर्ल्ड वाइड ₹257 करोड़ की कमाई करते हुए बहुत मजबूती से शुरुआत की है। यह इसे किसी भी भारतीय फिल्म द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग डे प्रदर्शन बनाता है। संयोग से जिस फिल्म को इसने मात दी वह राजामौली की पिछली रिलीज़ बाहुबली: द कन्क्लूजन है, जिसने अपने शुरुआती दिन में 224 करोड़ रुपये कमाए थे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

