हल्द्वानी, 21 जून — अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “अजय योग एवं फिटनेस सेंटर” द्वारा एक विशेष योग शिविर का आयोजन डहरिया स्थित अमर गार्डन में किया गया। इस योग शिविर में लगभग 200 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के लाभों का अनुभव किया।
योग शिविर का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख अतिथियों के कर-कमलों से हुई। इसमें इंस्पिरेशन स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, विधायक सुमित हृदयेश, एसपी (सीआईडी) श्रीमती कमला बिष्ट, अक्रो योगी अजय जी, तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच हेड श्री नवीन निश्चल शामिल रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने योग को जीवन की दिशा बदलने वाला साधन बताया। उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य में अभूतपूर्व सुधार संभव है।
योगाचार्य अजय जी ने कराया आसनों का अभ्यास
योगाचार्य श्री अजय जी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया और उनके पीछे छिपे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग एक वैज्ञानिक पद्धति है, जो हर आयु वर्ग के लिए लाभकारी है।
बच्चों की योग प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन, जिसे सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट योग प्रदर्शन करने वाले साधकों को सम्मानित किया गया।
शिविर की सफलता में प्रशिक्षकों की अहम भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने में अजय योग एवं फिटनेस सेंटर के प्रशिक्षकों — शालिनी कंवल, दीपक, आनंद, ज्योति एवं गौरव — ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही, कार्यक्रम में द्रौपदी गोयल, मनोज केसरवानी, रश्मि मर्तोलिया, और कई अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
