अरब प्रायद्वीप में सक्रिय इस्लामी आतंकी संगठन अल-कायदा (AQAP) के प्रमुख साद बिन अतेफ अल-अवलाकी ने हाल ही में एक खतरनाक वीडियो जारी किया है। इस 34 मिनट के वीडियो में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, और उद्योगपति एलन मस्क जैसे प्रमुख नामों की हत्या की खुली धमकी दी गई है।
इजरायल के समर्थन को बताया हमले की वजह
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, अल-अवलाकी ने इन धमकियों के पीछे ट्रंप प्रशासन के इजरायल समर्थन को मुख्य कारण बताया। उसने गाज़ा में हो रहे संघर्ष का हवाला देते हुए अमेरिका और यहूदियों के खिलाफ हिंसा भड़काने की कोशिश की। उसने कहा, “यहूदियों के लिए अब कोई सुरक्षित जगह न छोड़ी जाए, जैसे उन्होंने फिलिस्तीनियों के लिए कोई शरण नहीं छोड़ी।”
अमेरिकी मुसलमानों को किया उकसाने का प्रयास
वीडियो में अल-अवलाकी ने अमेरिका में रहने वाले मुस्लिमों से अपील की कि वे “काफिर अमेरिकियों” से बदला लें और व्हाइट हाउस से जुड़े किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाएं। यह बयान अमेरिका की घरेलू सुरक्षा के लिहाज से चिंता बढ़ाने वाला है।
6 मिलियन डॉलर का इनामी आतंकी
मार्च 2024 में AQAP का नेतृत्व संभालने वाला अल-अवलाकी फिलहाल यमन में छिपा हुआ है। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने उस पर 6 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है। उसका यह वीडियो नेतृत्व संभालने के बाद पहली बार सामने आया है।
गाजा संघर्ष का सहारा लेकर आतंक बढ़ाने की कोशिश
विशेषज्ञों का मानना है कि AQAP इस वीडियो के जरिए गाज़ा में बढ़ते तनाव और यमन में ईरान समर्थित हौथी आंदोलन की आड़ में अपनी खोई हुई ताकत वापस पाना चाहता है। अल-अवलाकी ने मिस्र, जॉर्डन और खाड़ी देशों के नेताओं पर भी हमला करने की बात कही है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



