HomeUttarakhandउत्तराखंड में 21 सितंबर से खुलेंगे सभी primary school

उत्तराखंड में 21 सितंबर से खुलेंगे सभी primary school

खबर संसार, देहरादून: उत्तराखंड में 21 सितंबर से खुलेंगे सभी primary school, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देते प्राइमरी स्कूल खोले जाने के आदेश दिए हुए। मुख्यमंत्री का कहना है कि जब से कोराना काल आया है, तब से बच्चों की पढ़ाई में कई बाधाएं आयी हैं। अब कोरोना संक्रमण कुछ कम हुआ है। शिक्षा के चलते स्कूल खुलने चाहिए और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए, जिससे बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार आ सके। इसके लिए उत्तराखंड के primary school 21 सितंबर से खोल दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसके आदेश भी जारी कर दिए।

मार्च 2020 से सारे primary school चल रहे बंद 

बता दें कि कोरेाना महामारी के चलते की पिछले वर्ष मार्च 2020 से सारे primary school बंद चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि स्कूल बंद होने की वजह से शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बतातें चले कि पिछले 02 अगस्त से कक्षा-9 से 12 वीं तक के स्कूल खोले जा चुके हैं। जबकि 16 अगस्त से छठी से आठवीं तक के स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है।

ये भी पढें-न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान PCB को दिखा दिया ठेंगा, दौरा रद्द

अभिभावकों की सहमति से स्कूल आ सकेगे बच्चे

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि स्कूल खुल तो रहे हैं, लेकिन छात्र अपने अभिभावकों की सहमति के बाद ही स्कूल आ सकेंगे। जो अभिभाव में अपने छात्रों को अभी स्कूल नहीं भेजना चाहते, उन पर स्कूल की ओर से कोई दबाव नहीं डाला जाएगा। और कक्षा शुरू होने से पहले कोविड गाइडलाइन का पर विशेष जोर दिया जाएगा। जो छात्र घरों से ही पढ़ाई जारी रखना चाहेंगे, उनके लिए ऑनलाइन, वर्कशीट आदि की पूर्व की भांति व्यवस्था को जारी रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.