HomeUttarakhandगजब -51बैंड,रथ और दुल्हो की बारात एक साथ किच्छा की सड़को पर

गजब -51बैंड,रथ और दुल्हो की बारात एक साथ किच्छा की सड़को पर

खबर संसार किच्छा दिलीप अरोरा.गजब -51बैंड,रथ और दुल्हो की बारात एक साथ किच्छा की सड़को पर. जी हा आज लोगो को एक अदभुत नजारा देखने को मिला। अपने देखा होगा की शादियों के सीजन मे जब भी जभी किसी गली मोहल्ले से कोई बारात निकलती हैं तो अक्सर हम घर के छत से या बहार खडे होकर बरात देखने आ जाते हैं। लेकिन यदि एक साथ हमको 51 बरात देखने को मिले तो समझ सकते हैं की कैसा महसूस होगा.

गजब -51बैंड,रथ और दुल्हो की बारात एक साथ किच्छा की सड़को पर

जी हाँ आज किच्छा के मंडी परिसर मे निर्धन 51 कन्याओ का विवहा हिन्दू रीती रीवाज से सम्पन्न हुआ। जिसके लिए 51 बरात किच्छा के खेल मैदान से एक साथ निकली। जो मुख्य बजार से होती हुई विवहा स्थल नविन मंडी तक पहुंची। इन बरात ने लोगो का मन मोह लिया जी हाँ 51 बैंड जब अलग अलग गानों की धुन पर सड़को पर एक साथ निकले और नाचते गाते बराती 51 रथ पर दूल्हे के साथ सड़को पर थे तो कुछ पल के लिए लोग थम गये पहले उनको लगा की शायद कोई एक बरात निकल रही हैं लेकिन एक के बाद एक जब 51 बरात एक साथ निकली तो लोग भौँचके रह गये और लोगो ने इसकी खूब सरहाना भी की किसी ने एक साथ सड़क पर 51 बारात नहीं देखी थी जो आज देखने को मिली। लोगो के लिए ये पल यादगार बन गया.

एक के बाद एक जब 51 बरात एक साथ निकली तो लोग भौँचके

यह कार्यक्रम अमर ज्योति सेवा संस्था के तत्वाधान मे आयोजित किया गया था इसके आयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे। कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब कन्याओ का अपने खर्चे पर विवहा करवाना था इसमें संस्था द्वारा लड़के वालो को लड़की की तरफ से घरेलू सारा समान भी दिया गया साथ ही प्रतिभाज की भी व्यवस्था की गयी थी। यह पूरा कार्यक्रम आज शहर मे चर्चाओ मे रहा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.