Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandआनंदा अकादमी के होनहारों का कमाल, इंस्पायर योजना में हासिल किया स्थान!

आनंदा अकादमी के होनहारों का कमाल, इंस्पायर योजना में हासिल किया स्थान!

हल्द्वानी। विज्ञान और नवाचार की दुनिया में आनंदा अकादमी स्कूल के तीन मेधावी सितारों ने अपनी चमक बिखेरी है! योगिता पांडे, अनुकृति मिश्रा (कक्षा 8) और ज्योति जीना (कक्षा 6) को प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक योजना के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

शिक्षा विभाग ने 10-10 हजार रुपये के अनुदान से सम्मानित किया

छात्राओं की प्रतिभा को शिक्षा विभाग ने 10-10 हजार रुपये के अनुदान से सम्मानित किया है, जिससे वे अपने विज्ञान प्रोजेक्ट्स को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगी। विद्यालय के प्रबंधक श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निदेशिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट और प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट ने इन नन्हें वैज्ञानिकों की सफलता पर गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“कल्पनाओं को पंख और मेहनत को मंज़िल मिली, आनंदा अकादमी के नौनिहालों ने सफलता की नई कहानी लिखी!”

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.