Saturday, February 14, 2026
HomeInternationalISIS पर अमेरिका का बड़ा हमला! ट्रंप ने जारी किया एयर स्ट्राइक...

ISIS पर अमेरिका का बड़ा हमला! ट्रंप ने जारी किया एयर स्ट्राइक का वीडियो

अमेरिका ने पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन ISIS के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया है। अमेरिकी वायुसेना ने कई ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक की, जिसका वीडियो भी अमेरिका की ओर से जारी किया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा की।

ट्रंप बोले– आतंकियों को पहले ही दी थी चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अक्टूबर और नवंबर में ही नाइजीरिया में सक्रिय ISIS आतंकियों को चेतावनी दी थी। ट्रंप के मुताबिक, आतंकवादी संगठन लगातार ईसाई समुदाय को निशाना बना रहा था और यह स्थिति अब नरसंहार जैसी हो गई थी।

ईसाइयों पर हमले को बताया अस्तित्व का संकट

ट्रंप ने कहा कि नाइजीरिया में ईसाइयों पर हो रहे हमले उनके अस्तित्व के लिए सीधा खतरा हैं। उन्होंने ISIS आतंकियों को “आतंकी कचरा” बताते हुए कहा कि अमेरिका ऐसे कट्टरपंथी तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।


‘मासूम लोगों की बेरहमी से हत्या’ का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि ISIS आतंकी निर्दोष ईसाइयों की बेरहमी से हत्या कर रहे थे। उन्होंने लिखा, “मैंने साफ कहा था कि अगर ईसाइयों का कत्लेआम नहीं रुका तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। आज रात वही हुआ।”

‘परफेक्ट स्ट्राइक’, सिर्फ अमेरिका कर सकता है

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने कई “परफेक्ट स्ट्राइक” की हैं। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन अमेरिकी सैन्य ताकत और सटीक रणनीति का उदाहरण है।

आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश

राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनके नेतृत्व में कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद को पनपने नहीं दिया जाएगा। यह कार्रवाई न सिर्फ नाइजीरिया बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक कड़ा संदेश है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.