India-Maldives के बीच तनाव के बीच चीन ने आग में घी डालने का काम किया है। भारत का नाम लिए बिना चीन ने कहा कि वह मालदीव के आंतरिक मामलों में किसी भी देश के हस्तक्षेप के प्रयास का विरोध करेगा।
गौरतलब है कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जौ इस समय चीन के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने बुधवार (10 जनवरी) को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग समेत 20 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।
लेकिन इस बैठक के बाद भारत ने बयान जारी कर कहा कि मालदीव अपने देश में चीन विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। मालदीव चीन की नीति का पालन करेगा।
Maldives के साथ खड़ा है चीन
चीन के मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने चीन और मालदीव के बीच जारी संयुक्त बयान के हवाले से कहा कि चीन मालदीव के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप का कड़ाई से विरोध करेगा। साथ ही हमेशा मालदीव के लिए खड़ा रहेगा।
इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने कहा कि वह पुरजोर तरीके से मालदीव के राष्ट्रीय संप्रभुता और राष्ट्रीय गरिमा को बरकरार रखने के प्रयासों का समर्थन करेगा। हालांकि इस संयुक्त बयान में भारत का कोई जिक्र नहीं था, लेकिन यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और मालदीव के बीच संबंधों में कड़वाहट आई है।
शी जिनपिंग ने बताया नई शुरुआत
रिपोर्ट के अनुसार,चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन मालदीव के साथ शासन के अनुभव का आदान-प्रदान करने, विकास रणनीतियों के तालमेल को मजबूत करने, उच्च गुणवत्ता वाले बेल्ट और रोड सहयोग को आगे बढ़ाने और चीन-मालदीव दोस्ती के लिए एक नया मानक स्थापित करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि चीन अधिक मालदीव के छात्रों को चीन में पढ़ने के लिए समर्थन देगा और दोनों देशों के बीच अधिक सीधी उड़ानों को बढ़ावा देगा।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
