हल्द्वानी खबर संसार । और अब स्पा 19 सीज! जी हा हल्द्वानी में इन दिनों कुकुरमुत्ते की तरह उगे स्पा मसाज सेंटर पर पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है और आज दुर्गा सिटी स्थित स्पा 19 को सीज कर दिया गया है। यहां देह व्यापार चलने की लगातार शिकायते आ रही थी स्पा की आड़ में।
और अब स्पा 19 सीज! एक्सक्लूसिव वीडियो में देखे
विदित रहे की देह व्यापार का धंधा हल्द्वानी के स्पा मसाज सेंटर्स में लगातार खूब फल-फूल रहा है । पुलिस के लगातार कार्रवाई के बाद भी स्पा सेंटर संचालक मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चला रहे हैं ।स्पा सेंटर के आड में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर के एक स्पा सेंटर में छापामारी कर मौके से 5 लड़कियों को रिकवर किया है। साथ ही पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान चार युवक और दो संचालक मौके से फरार हो गए।
एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया की दुर्गा सिटी सेंटर में स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार चल जा रहा था जिसके बाद आज टीम ने यहां छापामारी की। रिकवर की गई लड़कियां दिल्ली और उधम सिंह नगर की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। साथ ही स्पा सेंटर को सील किया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों पुलिस लगातार स्पा सेंटरों में छापामारी कर रही है 1 हफ्ते के भीतर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इसी सप्ताह पुलिस ने एक अन्य स्पा सेंटर में छापामारी कर आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को रिसीवर कर स्पा सेंटर को सील किया था। ड़े़़
लड़कियों को नारी निकेतन भेजा गया है



