भोपाल, खबर संसार। जंगल में महिला और 8 महीने के बच्चे का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके ही 55 साल के पिता ने की। बेटी (daughter) की लव मैरिज से नाराज पिता ने ऑनर किलिंग की वीभत्स घटना को अंजाम दिया। गला घोंटने से पहले उसने बेटी से कहा- तूने इसीलिए भागकर शादी की थी। तेरे कारण हम समाज में कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहे।
इसके बाद उसने 25 साल की बेटी (daughter) से दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पिता बेटी को मृत पोते का शव दफनाने के बहाने जंगल में ले गया था। घटना दीपावली के दूसरे दिन की है। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आरोपी ने बड़ी बेटी को भी हत्या के बारे में बता दिया था।
पूछताछ में हत्या की बात कबूली
रातीबढ़ पुलिस को रविवार दोपहर समसगढ़ के जंगलों में एक महिला और बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने हुलिए के आधार पर कुछ लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया। इसके बाद महिला की पहचान बिलकिसगंज निवासी 25 साल की युवती के रूप में हुई। टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि इसी आधार पर जब जांच की तो इस मामले में पिता कमल ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।
इसे भी पढ़े-Election Survey 2022- उत्तराखंड समेत इन पांच राज्यों में बनेगी किसकी सरकार
वह रायपुर अपने पति के साथ भाग गई थी। उसके बाद से ही उनकी समाज में बहुत बुराई हो रही थी। वह बेटी (daughter) से बदला लेने की फिराक में था। दीपावली के दिन रातीबढ़ में रहने वाली बड़ी बेटी ने फोन पर बताया कि छोटी बहन अपने 8 महीने के बच्चे के साथ घर पर आई थी। उसके बेटे की मौत हो गई है। इसके बाद हम घर पहुंचे। मेरे साथ मेरा बेटा भी था। मैंने छोटी बेटी से कहा कि अब शव को रखने का कोई मतलब नहीं है। उसे हम दफना देते हैं। इसके बाद मैं बेटे के साथ बेटी और उसके बेटे को बाइक पर समसगढ़ के जंगल ले आए।
आरोपी कमल ने बताया कि उसने बेटे को सड़क पर खड़ा कर दिया। वह बेटी और पोते के शव को जंगल के अंदर एक नाले के पास ले गया। वह बहुत गुस्से में था। उसने बेटी (daughter) से पूछा कि एक बार बता दे कि उसने भागकर शादी क्यों की। बेटी कुछ नहीं बोली। मैंने कहा- तूने इसी के लिए शादी की है। चल मैं भी तुझे यही देता हूं।



