HomeEntertainmentपहले दिन ही ‘Animal’ ने की बंपर कमाई, 'पठान' का तोड़ा रिकॉर्ड

पहले दिन ही ‘Animal’ ने की बंपर कमाई, ‘पठान’ का तोड़ा रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की फिल्म ‘Animal’ को देश ही नहीं दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि ग्लोबली बंपर ओपनिंग की है।

‘एनिमल’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया?

‘एनिमल’ का फीवर पूरी दुनिया पर चढ़ गया है। फिल्म को घरेलू बाजार ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। फिल्म के मेकर्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि एनिमल ने वर्ल्डवाइड 116 करोड़ की दमदार ओपनिंग की है।

मेकर्स Animal का एक पोस्टर शेयर कर लिखा , ‘हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे ओपनिंग। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बंपर कमाई कर ‘एनिमल’ ने शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। बता दें कि पठान ने वर्ल्डवाइड 106 करोड़ का कलेक्शन किया था।

हालांकि एनिमल शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाई। जवान का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125.05 करोड़ था। बता दें कि‘एनिमल’ मेघना गुलज़ार की पीरियड ड्रामा ‘सैम बहादुर’ के साथ रिलीज़ हुई है, जिसमें विक्की कौशल ने लीड रोल प्ले किया है। हालांकि ‘एनिमल’ ने सैम बहादुर को बॉक्स ऑफिस पर काफी पीछे छोड़ दिया है।

‘Animal’ ने देशभर में की बंपर ओपनिंग

‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड ही नहीं देशभर में भी रिलीज के पहले दिन बंपर ओपनिंग की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं में कुल 61 करोड़ का कलेक्शन किया है, गौरतलब है कि फिलम ने हिंदी भाषा में अकेले 50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘एनिमल’ ने शाहरुख खान की पठान (57 करोड़) गदर 2 (40.10 करोड़) और टाइगर 3 (44.50 करोड़) का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.