HomeSportअनुष्का ने Virat को कहा बिल्ली तो, विराट ने कहा लौंडा दिल्ली...

अनुष्का ने Virat को कहा बिल्ली तो, विराट ने कहा लौंडा दिल्ली का और बिल्ली मुंबई की

वन-डे और टी-20 के पूर्व कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) का सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब मजे ले रहे है। हुआ कुछ यू की विराट कोहली आज कल अपने घर पर समय बिता रहे है। हाल ही में कोहली ने सोशल मीडिया पर बिल्ली के साथ खेलते हुए एक फोटो शेयर कर दी।

जिस पर विराट की पत्नी अनुष्का (Anushka) ने फोटो पर कमेंट करते हुए उन्हें बिल्ली कह दिया। जिस पर अब इंस्टा यूजर्स जमकर दोनों के मजे ले रहे हैं। बताते चले की विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भी नहीं खेलेंगे। हाल ही में कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की।

अनुष्का ने कहा विराट की बिल्ली

उस तस्वीर पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी कमेंट किया। पत्नी अनुष्का शर्मा के कमेंट पर विराट कोहली ने फनी और रोमांटिक अंदाज में रिप्लाई दिया और उन्हें बिल्ली कह दिया। जिस पर अब इंस्टा यूजर्स जमकर दोनों के मजे ले रहे हैं। विराट कोहली द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनकी गोद में एक बिल्ली बैठे हुए नजर आ रही है।

इसे भी पढ़े- आर्मी ऑफिसर की बीवी ने प्रेमी का private part काटा फिर फोन कर बोली, सॉरी

इसके साथ ही कोहली (Virat Kohli) ने कैप्शन में लिखा- प्रैक्टिस सेशन से एक कूल बिल्ली का हैलो’ बिल्ली के साथ वे मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि कोहली की इस तस्वीर पर 1 घंटे के अंदर काफी लाइक और कमेंट आ चुके हैं। जब विराट कोहली की पत्नी ने ये पोस्ट देखी तो उन्होंने भी बिल्ली को हेलो कह दिया।

विराट ने रिप्लाई देते हुए लिखा- लौंडा दिल्ली से है और बिल्ली मुंबई की है

लेकिन सबसे मजेदार बात तब हुई, जब अनुष्का के इस कमेंट पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने रिप्लाई किया। कोहली ने फनी और रोमांटिक अंदाज में रिप्लाई देते हुए लिखा- लौंडा दिल्ली से है और बिल्ली मुंबई की है। बता दें कि विराट दिल्ली के रहने वाले हैं और अनुष्का मुंबई से हैं। जब विराट कोहली ने ऐसा रिप्लाई किया तो लोगों को उनके फ्लर्टिंग मूड का पता चला। जिस पर लोग कहने लगे हैं यह भी सही है। साथ ही लोगों ने उन्हें क्रिकेट पर भी फोकस करने की सलाह दी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.