HomeUttarakhandआर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के छात्र ने आर्यभट्ट प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के छात्र ने आर्यभट्ट प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हल्द्वानी, खबर संसार। अत्यंत हर्ष की बात है कि ऑर्डन प्रोग्रेसिव विद्यालय के कक्षा नौवीं के छात्र अक्षत त्रिपाठी ने सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे देहरादून रीजन में सर्वश्रेष्ठ
100 विद्यार्थियों में अपना स्थान प्राप्त किया है।

यह आर्यभट्ट प्रतियोगिता सी.बी.एस.ई. द्वारा नवंबर माह में कक्षा आठवीं से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित होनी थी। प्रथम स्तर में सारे देहरादून रीजन के विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा इस आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया था।

दूसरे स्तर में प्रत्येक विद्यालय के टॉप 3 विद्यार्थियों के बीच यह आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। अक्षत त्रिपाठी द्वारा दूसरे स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्र को शुभकामनाएं दी एवं इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.