HomeInternationalअमेर‍िका-ताइवान के बीच हुआ हथियारों का सौदा, चीन ने उड़ाए लड़ाकू विमान

अमेर‍िका-ताइवान के बीच हुआ हथियारों का सौदा, चीन ने उड़ाए लड़ाकू विमान

बीजिंग, खबर संसार। ताइवान और चीन की लड़ाई आज की नहीं बल्कि बहुत पुरानी हैं। चीन के दखल से स्वतंत्र होने के लिए ताइवान लंबे समय से संघर्श कर रहा है। आधी दुनिया Taiwan को स्वतंत्र देश मानती है लेकिन चीन इस अपना हिस्सा बताता है। चीन Taiwan के लेकर तब बेहद खफा हो जाता है जब Taiwan में अमेरिका का दखल बढ़ता है।

हाल ही में अमेरिका और Taiwan के बीच हथियारों का सौदा हुआ जिससे चीन एक बार Taiwan पर फिर भड़क गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने 26 अगस्त की सुबह कहा कि पिछले 24 घंटों में, उसने द्वीप के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले 20 चीनी वायु सेना के विमानों का पता लगाया है, जिसमें ताइवान के प्रशांत पूर्वी तट पर उड़ाया गया एक लड़ाकू ड्रोन भी शामिल है।

50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का ह‍थ‍ियार खरीदेगा हथ‍ियार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अमेरिका की ओर से ताइवान को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर के हथियारों की बिक्री को मंजूरी मिलने के कुछ दिन बाद चीन ने द्वीप की ओर अपने दर्जनों विमान और जहाज भेजे हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह छह बजे से शनिवार सुबह छह बजे के बीच 24 घंटे की अवधि में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 32 विमानों और नौसेना के नौ जहाजों देखा गया।

ताइवान की सेना ने बताया कि इनमें से 20 विमानों ने Taiwan जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया या ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुस गए और इसके जवाब में ताइवान ने अपने विमान, जहाजों और मिसाइल को भी तैनात कर दिया। चीन स्वशासित Taiwan को एक विद्रोही प्रांत मानता है। पिछले साल भी चीन ने ताइवान की राजनीतिक गतिविधियों की प्रतिक्रिया में द्वीप के चारों ओर सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया था।

इतना ही नहीं, पिछले सप्ताह Taiwan के उपराष्ट्रपति के पराग्वे के रास्ते में अमेरिका में रुकने के बाद भी चीन की सेना ने ‘कड़ी चेतावनी’ के रूप में द्वीप के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू किया था। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग जियाओगांग ने शुक्रवार को कहा था कि चीन हथियारों की बिक्री की इस मंजूरी का विरोध करता है और यह चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.