विश्व जनसंख्या दिवस के दिन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक बवाल जारी है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी जनसंख्या को लेकर अपनी राय रखी थी। अब इसी पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है।
असदुद्दीन ओवैसी ने साफ तौर पर कहा है कि भारत में दो बच्चों वाली नीति नहीं चलेगी। यहां की जनसंख्या अपने आप गिर रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर भारत सरकार दो बच्चों का मानदंड का बिल लाएगी तो मैं उसका बिलकुल समर्थन नहीं करुंगा क्योंकि यह भारत के बिलकुल हक में नहीं होगा। भारत की जनसंख्या अपने आप गिर रही है और 2030 तक यह स्थिर हो जाएगी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
बच्चों वाले का मैं नहीं करूंगा समर्थन-असदुद्दीन ओवैसी
औवैसी ने आगे कहा कि भारत की 50% आबादी 25 वर्ष से कम उर्म के युवाओं की है, उनके लिए मोदी सरकार ने क्या किया? बेरोज़गारी इस देश का ज्वलंत मसला है। उन्होंने सवाल किया कि धर्म परिवर्तन से भारत का क्या ताल्लुक? भारत का कोई धर्म है? इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि RSS चाहती है कि भारत का एक धर्म हो।
हैदराबाद से सांसद ने कहा कि हिंदुत्व और भारतीयता एक नहीं है। भारत कई धर्मों से मिलकर बना यहां कोई धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि आखिर एक समुदाय के प्रति इतनी नफरत क्यों फैलाई जाती है?
इसे भी पढ़ें: सीएम ने स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित म्यूजियम व ध्यान केंद्र का निरीक्षण किया


